PBKS के बाहर होते ही ट्रोल हुईं श्रेयस अय्यर की बहन : 'दित्ता एक पॉइंट' वीडियो बनाया था; अब बोलीं- मैं तो सिर्फ भाई का सपोर्ट कर रही थी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 से बाहर होने के बाद मिल रही ऑनलाइन ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। श्रेष्टा ने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो पोस्ट कर बताया कि वायरल दित्ता एक पॉइंट रील सिर्फ फन (मजाक) बैंटर के लिए बनाई गई थी। लोगों ने उसे गलत तरीके से लिया।
दित्ता एक पॉइंट वाली रील से कंट्रोवर्सी शुरू
असल में, PBKS ने सीजन की शुरुआत अच्छे अंदाज में की थी। टीम ने पहले 7 मैच में 6 जीत हासिल की थी। इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बारिश से मैच धुलने के बाद श्रेष्टा ने “दित्ता एक पॉइंट” वाली रील पोस्ट की थी। उस वक्त KKR लगातार हार झेल रही थी।
हालांकि, बाद में PBKS लगातार 6 मैच हार गई। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर श्रेष्टा को लगातार ट्रोल किया जाने लगा।

ये तो सिर्फ फन बैंटर था
श्रेष्टा ने वीडियो में कहा- उस रील का मकसद सिर्फ फन बैंटर था। मैंने किसी को ट्रोल नहीं किया था। ना ही किसी के खिलाफ हेट (नफरत) फैलाई। मैं हर क्रिकेटर की रिस्पेक्ट करती हूं। यार मेरा भाई भी क्रिकेटर है। अगर मुझसे नफरत करनी है तो करो। मेरे साथ जुड़े लोगों को परेशान मत करो। मैं अपने भाई को हर हाल में सपोर्ट करूंगी।

IPL 2026 में PBKS का सफर
IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा। टीम की शुरुआत में अच्छी परफॉर्मेंस रही। इसके बाद लगातार हार के कारण प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। PBKS ने इस सीजन 14 मैच में 7 जीत हासिल की। 6 हार मिली। पिछले सीजन यही टीम रनर-अप थी। इस बार भी टीम की शुरुआत देखकर लग रहा था कि फाइनल तक पहुंच सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

