अय्यर तुम फ्यूचर स्टार: कैफ बोले- हिम्मत मत हारना; अगरकर और गंभीर बोले- श्रेयस जल्द वापसी करेंगे, वो हमारे लिए बहुत अहम
Published:
2 min read

श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्हें उपकप्तान बनाया गया। (फोटो क्रेडिट:@ShreyasIyer15)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर फिलहाल किसी भी फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं हैं। IPL 2025 में रन बनाने के बाद भी वे एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर जैसे दिग्गजों ने उनका हौसला बढ़ाया है।
मोहम्मद कैफ का सपोर्ट
कैफ ने X पोस्ट में लिखा- एक प्रोग्राम में अय्यर से मिलकर अच्छा लगा टेस्ट डेब्यू पर शतक, 2023 वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस और 3 अलग-अलग IPL टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाले अकेले कप्तान… T20 में भी जल्द मौका मिलेगा। हिम्मत मत हारो, तुम टीम इंडिया के आने वाले स्टार हो।
गंभीर और अगरकर को भी भरोसा
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने भी श्रेयस के T20 प्रदर्शन और वर्ल्ड कप में उनकी परफॉर्मेंस को याद किया। दोनों ने माना कि उनका योगदान टीम के लिए अहम रहा है और उन्हें जल्द ही वापसी का मौका मिलना चाहिए। अय्यर ने हाल ही में BCCI को मेल लिखकर कहा कि वो फिलहाल टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकते क्योंकि उनका शरीर पांच दिन के क्रिकेट का लोड नहीं ले सकता इसी वजह से उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुना गया।
ODI टीम के उप-कप्तान
हाल ही में ODI टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई और श्रेयस को उप-कप्तान बनाया गया। ये उनके IPL में कप्तानी के प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है। हालांकि, 2024 की शुरुआत में जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी नहीं खेली थी, तब BCCI ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा शामिल कर लिया गया।
रणजी में रन बनाना जरूरी
श्रेयस दोबारा रणजी ट्रॉफी खेलते हैं या नहीं, ये देखना होगा। अगर वे घरेलू क्रिकेट में रन करते हैं तो टेस्ट टीम में उनकी वापसी हो सकती है। फिलहाल, फैंस और एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही T20 टीम में मौका मिलेगा। वे एक बार फिर भारत के लिए अहम रोल अदा करेंगे।
IPL 2025 में 600 रन बनाए
श्रेयर अय्यर ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 600 से ज्यादा रन बनाए और अपनी टीम को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें T20 टीम में जगह नहीं मिल सकी थी।

