ODI वर्ल्ड कप 2027 में कप्तान हो सकते हैं श्रेयस: एस्ट्रोलॉजर ग्रीनस्टोन लोबो का दावा- इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम होंगे अय्यर; एशिया कप टीम में जगह नहीं
Published:
2 min read

ग्रीनस्टोन लोबो ( लेफ्ट ) ने 2019 वर्ल्ड कप में धोनी की टीम में मौजूदगी पर भी भविष्यवाणी की थी। अय्यर ने 70 ODI में 2845 रन बनाए हैं। ( फाइल )
स्पोर्ट्स डेस्क : सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर ग्रीनस्टोन लोबो ने कहा कि श्रेयस अय्यर 2027 में ODI वर्ल्ड कप में टीम का अहम हिस्सा रहेंगे और कप्तानी भी कर सकते हैं।
अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दूसरी बार IPL खिताब जिताया था। 2025 में पंजाब किंग्स को बतौर कप्तान फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बावजूद भी एशिया कप के लिए उनका चयन नहीं हुआ। लेकिन एस्ट्रोलॉजर ने उनके आने वाले दो साल बहुत खास बताए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) से बात करते हुए साइंस एस्ट्रोलॉजर ग्रीनस्टोन लोबो ने दावा किया कि अय्यर टी20 टीम में वापसी करेंगे और संभवतः वह अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलते नजर आएंगे।
अगर टूर्नामेंट में होते तो शानदार परफॉर्मेंस करते
लोबो ने कहा - श्रेयस का कुंडली चार्ट गजब का है। उनका जन्म 1994 में हुआ। उनकी कुंडली में प्लूटो मुख्य स्थान में है और बहुत शक्तिशाली है। नेपच्यून सबसे मजबूत स्थिति में है और तीन अन्य ग्रह भी बेहतर स्थिति में हैं। उनकी कुंडली इतनी शक्तिशाली है कि उनमें इंडिया को किसी एक फॉर्मेट में कप्तानी करने की क्षमता है।
उन्होंने आगे कहा - अगर अय्यर इस टूर्नामेंट में होते तो बेहद शानदार परफॉर्मेंस करते। उनकी कुंडली इतनी दमदार है कि वे बड़े टूर्नामेंट जैसे 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बना ही लेंगे। वह वहां मौजूद रहेंगे जब टीम को उनकी ज्यादा जरूरत होगी।
2027 ODI वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभा सकते हैं श्रेयस
एस्ट्रोलॉजर ने यहां तक दावा किया कि अय्यर में मजबूत लीडरशिप क्वालिटी है और वह 2027 ODI वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 2027 में श्रेयस की ग्रह दशा बेहद सशक्त होगी। वह उस वर्ल्ड कप का हिस्सा जरूर होंगे। अगर वह उस समय टीम में रहते हैं, तो भारत का स्क्वाड और भी ताकतवर होगा।
मिडिल ऑर्डर में अहम रोल
साल की शुरुआत में हुए ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए और मिडिल ऑर्डर में अहम रोल निभाया। इसके बाद भी BCCI सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को एशिया कप टीम में इंपोर्टेंस दी।

