शोएब मलिक का तीसरा डिवोर्स हो सकता है: सना जावेद से रिश्ते मे तनाव, मलिक के पहले दो निकाह टूट चुके
Published:
2 min read

शोएब मलिक ने 1999 में वेस्ट इंडिज के खिलाफ ODI में डेब्यू किया था। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी, फिर तलाक और अब तीसरी बीवी सना जावेद के साथ रिश्ते में तनाव की खबरें हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शोएब और सना एक इवेंट में साथ तो दिख रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच दूरी और बातचीत की कमी से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उनकी शादी भी टूटने की कगार पर है।
चलिए जानते हैं कि अब तक शोएब मलिक की शादीशुदा जिंदगी में क्या-क्या हुआ है। अब क्यों लोग तीसरे तलाक की बातें कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शोएब और सना किसी पब्लिक इवेंट में बैठे दिख रहे हैं। दोनों के बीच दूरी है और बातचीत भी नहीं हो रही। बस इसी बात ने सोशल मीडिया पर लोगों को चर्चा करने का मौका दे दिया।
पहली शादी 8 साल चली
मलिक की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। ये रिश्ता करीब 8 साल चला, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। 2010 में शोएब ने भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की। इस मैरिज ने दोनों देशों में खूब सुर्खियां बटोरीं। 2018 में उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।
![]()
6 साल बाद डिवोर्स
तीसरे निकाह की खबरों के बीच साल 2024 की शुरुआत में सानिया मिर्जा ने मलिक से तलाक ले लिया है। उनके परिवार ने भी इसकी पुष्टि की कि सानिया, शोएब की अफेयर्स से तंग आ चुकी थीं।
जनवरी 2024 में शादी की
जनवरी 2024 में शोएब ने पाकिस्तान की टीवी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया। यह शादी कराची में सना के घर पर हुई थी और बताया जा रहा है कि शोएब के परिवार के लोग इसमें शामिल नहीं हुए थे।

