जो हार्दिक कर सकते हैं वही अब दुबे भी कर रहे: : अभिषेक नायर बोले- पंड्या का रिप्लेसमेंट हैं शिवम, वो बेहतरीन ऑलराउंडर
Published:
2 min read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड कोस्ट में खेले गए टी20I में शिवम दुबे ने अच्छा परफॉर्मेंस किया। उन्होंने 18 गेंद में 22 रन बनाए और दो अहम विकेट लिए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड कोस्ट में खेले गए टी20I में शिवम दुबे ने अच्छा परफॉर्मेंस किया। उन्होंने 18 गेंद में 22 रन बनाए और दो अहम विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस के चलते भारत को 48 रन से जीत में मदद मिली। पूर्व भारतीय बैटिंग कोच अभिषेक नायर ने शिवम दुबे की तारीफ की। कहा- शिवम अब उस जगह को भर रहे हैं जो हार्दिक पंड्या की इंजरी की वजह से खाली हुई थी।

भारत को मल्टी टैलेंटड प्लेयर चाहिए
हमेशा कहा जाता है कि हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर की भारत को जरूरत है। दुबे ने दिखा दिया कि वो भी हार्दिक की तरह खेल सकते हैं। वो विकेट लेते हैं और जरूरत पड़ने पर रन भी बनाते हैं।
दुबे का कैमियो
इस मैच में दुबे ने कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड को आउट किया। उन्होंने 2 विकेट तो लिए ही, साथ में 20 रन भी बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने भी 3 विकेट लिए। इन दोनों ने बाकी बॉलर्स के साथ ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 119 रन पर रोक दिया।

गंभीर ने सपोर्ट किया
दुबे ने मैच के बाद कहा- कोच गौतम गंभीर और मोर्न मोर्केल ने मुझे क्लियर प्लान दिए थे और पूरा भरोसा दिखाया। हमने बड़ी बाउंड्री वाली साइड पर बॉलिंग की स्ट्रैटेजी बनाई थी, ताकि रन बनाना मुश्किल हो।दुबे ने आगे कहा- मैंने नेट्स में शार्ट गेंदों पर बहुत मेहनत की है। मेरा प्लान था कि तेज गेंदबाजों पर स्ट्राइक रोटेट करें और स्पिनरों पर अटैक करूं।
अब सीरीज डिसाइडर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी T20I 8 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। कंगारू अगर यह मुकाबला जीत जाते हैं तो सीरीज 2-2 से बराबर रहेगी।

