शिवम दुबे मैच विनर: मांजरेकर और इरफान बोले- उसने बॉलिंग में कमाल किया, वो शानदार बैटर भी है
Published:
3 min read

शिवम दुबे ने पाकिस्तान के खिलाफ ने 4 ओवर में 33 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में रविवार 21 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत में भले ही सबकी नजरें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप पर रहीं, लेकिन असली गेम चेंजर शिवम दुबे थे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए। दुबे के आखिरी ओवर में 17 रन बने। इसके पहले तीन ओवर में तो उन्होंने महज 16 रन ही दिए थे।
संजय मांजरेकर और इरफान पठान ने दुबे की तारीफ की और कहा कि जब से दुबे गेंदबाजी करने आए, तभी से पाकिस्तान की पारी स्लो होती चली गई।

मैच विनर दुबे
दुबे की बॉलिंग कारगर साबित हुई और उन्होंने मैच का मोमेंटम इंडिया की तरफ शिफ्ट कर दिया। इंडियन बैटर ने रन जरूर बनाए, लेकिन बॉलिंग के मामले में दुबे का योगदान काफी रहा।
सैट बैटर्स के विकेट लिए
पाकिस्तान 10 ओवर में 93 रन बना चुका था। लगता था कि वो 200 रन के पार जा सकता है। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने शिवम को बॉल थमाई। दुबे ने पहले साइम अयूब को आउट किया। इसके बाद उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके साहिबजादा फरहान को भी आउट कर दिया। फरहान ने 34 गेंद में 50 रन बना लिए थे।

दुबे का बॉलिंग परफॉर्मेंस
दुबे ने अपने 4 ओवर में 33 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। इससे पहले UAE के खिलाफ 2 ओवर में 3 रन देकर 4 विकेट लिए थे। लीग मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने बालिग नहीं की थी।मैच के बाद शिवम ने कहा- पाकिस्तान को दो बार हराना अच्छा लगता है, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी है कि भारत एशिया कप जीते। सूर्यकुमार यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवम को सराहा। कहा- उसे पता था कि बॉलिंग किस लाइन और लैंथ पर करनी है। उन्होंने बाॅलिंग कोच मोर्ने मोर्कल के साथ काफी मेहनत की है। मोर्कल भी उन्हें लगातार गाइड कर रहे हैं।
मैच समरी
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने लगातार दूसरे मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। सुपर-4 राउंड का यह मैच दुबई में रविवार (21 सितंबर) को हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 172 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

