धवन कॉन्टिनेंट कप की टीम में नाम आने पर गुस्साए: इस टीम में पाकिस्तानी प्लेयर भी, शिखर ने कहा- बगैर परमिशन नाम यूज हुआ, कानूनी कार्रवाई करेंगे
Published: Updated:
2 min read

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय ओपनर शिखर ((Shikhar Dhawan) धवन ने वर्ल्ड T20 कॉन्टिनेंट कप (World T20 Continent Cup) के ऑर्गनाइजर्स को वार्निंग दी है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। धवन का नाम टूर्नामेंट की लिस्ट में शामिल था। लेकिन उन्होंने इसमें खेलने से इनकार किया है। धवन ने कहा कि उनका नाम बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया।
बिना परमिशन इस्तेमाल किया नाम
धवन ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट में अपना नाम होने की जानकारी मिली। इसके लिए उनसे परमिशन नहीं ली गई थी। धवन ने बताया कि उनकी टीम कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने फैंस और मीडिया से गलत खबरें शेयर नहीं करने की अपील की।
ये भी पढ़े: IND vs WI 4th T20I आज: टीम इंडिया सीरीज जीतने उतरेगी, वैभव को आखिरी मैच में मौका देने की सलाह

एशिया वॉरियर्स की टीम में था नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन को एशिया वॉरियर्स की ओर से खेलना था। इस टीम में पाकिस्तान के कई खिलाड़ी भी हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान और अभिमन्यु मिथुन के नाम भी लिस्ट में थे।
पाकिस्तान के सोहेल तनवीर, इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद इमरान खान भी टीम का हिस्सा बताए गए थे। टीम में कुल 24 खिलाड़ी हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पोस्ट किया था
2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान धवन ने आतंकवाद के खिलाफ पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने X पर लिखा था- India takes a stand against terrorism. Bharat Mata Ki Jai.
अब धवन ने साफ कर दिया है कि वह वर्ल्ड T20 कॉन्टिनेंट कप में नहीं खेल रहे हैं।

