क्या RCB के देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रहीं शहनाज गिल: कई बार टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं; कहा था- मुझे देवदत्त बहुत पसंद
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस शहनाज गिल और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के प्लेयर देवदत्त पडिक्कल के अफेयर की खबरें सामने आई हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से शहनाज को कई बार IPL में RCB के मैच को एंजॉय करते स्पॉट किया गया।
वहीं, मैच के बाद जब शहनाज से पूछा गया कि RCB में उनका फेवरेट प्लेयर कौन है। तो उन्होंने जवाब दिया- मुझे विराट कोहली पसंद हैं। मुझे देवदत्त का गेम भी बहुत अच्छा लगता है। इसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि, न तो शहनाज और न ही देवदत्त की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है।

किन वजहों से रिलेशनशिप की बातें सामने आईं
हाल ही में शहनाज ने RCB से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में वह टीम की जर्सी पहने दिखाई दी थीं। कैप्शन में लिखा था- RCB मेरे दिल में है।
हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने कैप्शन बदल दिया और सिर्फ हार्ट इमोजी लगा दी।
वहीं, शुक्रवार (14 मई) को शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह स्टेडियम में RCB को चीयर करती नजर आईं। इसके बाद से शहनाज-देवदत्त के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा मिल गई।
दोनों अपनी-अपनी फील्ड में बिजी हैं
शहनाज ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। हालांकि, उन्हें असल फेम रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 से मिली। इसके बाद शहनाज कई एड्स और शोज में नजर आने लगीं। सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (2023) से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा शहनाज को भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी देखा गया।
वहीं, देवदत्त पडिक्कल IPL 2026 में अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पडिक्कल ने इस सीजन 12 इनिंग्स में 367 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 172.30 का रहा है, जबकि वह 3 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर 61 रन रहा।

