पाकिस्तान से बेहतर अफगान टीम: जर्नलिस्ट ने भारत के बाद अफगानिस्तान को एशिया कप का दावेदार बताया; PAK कप्तान नाखुश
Published:
2 min read

सलमान अली आगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने अफगानिस्ता को ट्राई सीरीज के पहले मैच में हराया है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क। शारजाह में 29 अगस्त से T-20I ट्राई-सीरीज शुरू हो चुकी है। पहले मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 53 रन की पारी खेली।
ट्राई सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और UAE की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस सीरीज को एशिया कप 2025 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सीरीज से पहले हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसा पल देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
आगा का चेहरा देखने लायक था...
प्रेस कॅाफेस में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान से एक जर्नलिस्ट ने सवाल किया- T20I में एशिया की टीमों में भारत के बाद सबसे अच्छी टीम आपकी है। यह सुनकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का चेहरा सबका ध्यान खींच गया। उन्होंने उस वक्त हल्की सी मुस्कान दी, जो कैमरे में कैप्चर हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
कई यूजर्स का कहना है कि आगा को यह तुलना पसंद नहीं आई। इसी वजह से वो मुंह छिपाते हुए तंजिया अंदाज में मुस्कराए। कुछ लोग इसे पाकिस्तान की टीम का घमंड मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सलमान आगा को ये बात मजाकिया लगी। कई फैंस ने इसे अफगानिस्तान का अपमान माना और कहा कि हाल के समय में अफगान टीम पाकिस्तान से बेहतर खेला और उन्हें हराया।
अफगानिस्तान की टीम की कामयाबी
अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, उन्होंने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया। 2023 के ODI वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को भी हराया। राशिद खान ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलने पर है और वे 200% मेहनत कर रहे हैं, चाहे वह बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग।

