21 महीने से भारतीय टीम से बाहर ईशान किशन: दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी मिली; शार्दुल वेस्ट जोन को लीड करेंगे, पुजारा-रहाणे बाहर
Published:
3 min read

ईशान किशन IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आए थे। जबकि शार्दुल ठाकुर को इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के 2 मैचों में मौका मिला। (BCCI)
इसी महीने के आखिर में 28 अगस्त से भारतीय घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी खेला जाएगा। टेस्ट फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए वेस्ट और ईस्ट जोन की टीमों का ऐलान कर दिया गया है। वेस्ट जोन की कप्तानी शार्दुल ठाकुर और ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन को मिली है। इस बार चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 21 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 खेला था। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। इसमें 4 टेस्ट के बाद ऋषभ पंत चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एन जगदीसन को शामिल किया गया। ईशान को तरजीह नहीं दी गई।
ईशान की इस स्क्वॉड में मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, रियान पराग जैसे स्टार प्लेयर रहेंगे। अभिमन्यू ईश्वरन को उपकप्तानी दी गई है। दिलीप ट्रॉफी का पहला मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच 28 से 31 अगस्त के बीच होगा। सभी मैच बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर होंगे।
यशस्वी-सरफराज भी वेस्ट जोन की टीम में
दूसरी ओर वेस्ट जोन की टीम को लेकर शुक्रवार (1 अगस्त) को MCA की शरद पवार इंडोर क्रिकेट अकादमी में एक मीटिंग हुई। इसके बाद 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान हुआ। टीम में मुंबई के 7 और गुजरात के 4 खिलाड़ियों को मौका मिला। जबकि महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के 2-2 प्लेयर शामिल हैं।
शार्दुल ठाकुर टीम के कप्तान हैं। स्क्वॉड में ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और सरफराज खान भी हैं। हालांकि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह नहीं मिली है।
वेस्ट जोन टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्य देसाई, हरविक देसाई, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवले, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मेंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, अरजान नागवासवाला।
स्टैंडबाय- महेश पिठिया, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, चिंतन गजा, मुशीर खान और उर्विल पटेल।
ईस्ट जोन टीम: ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), अभिमन्यू ईश्वरन (उपकप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरनदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज जायसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप और मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय- मुख्तार हुसैन, आशीर्वाद स्वैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक समल, सुदीप कुमार और राहुल सिंह।

