शकीरा FIFA वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में नजर आएंगी: बर्ना बॉय, जे बाल्विन और टायला भी परफॉर्म करेंगे; 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप का आगाज
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में फेमस सिंगर शकीरा परफॉर्म करती नजर आएंगी। FIFA ने इसकी पुष्टि की है। शकीरा टूर्नामेंट के ऑफिशियल गाने 'Dai Dai' पर परफॉर्म करेंगी।
मेक्सिको में सेरेमनी
यह ओपनिंग सेरेमनी मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होगी। शकीरा के साथ बर्ना बॉय, जे बाल्विन और टायला भी परफॉर्म करेंगे। यह सेरेमनी मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले मुकाबले से 90 मिनट पहले शुरू होगी। ऑर्गेनाइजर को उम्मीद है कि यह इवेंट फैन्स के लिए स्पेशल एक्सपीरियंस होगा।
'Dai Dai' का मतलब
'Dai Dai' एक इटालियन शब्द है। इसका मतलब 'चलो' या 'आगे बढ़ो' होता है। इसी गाने के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया जाएगा।

फाइनल के दिन भी नजर आएंगी शकीरा
शकीरा ओपनिंग सेरेमनी के अलावा वर्ल्ड कप फाइनल में भी नजर आएंगी। वह न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल के हाफटाइम शो में परफॉर्म करेंगी। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल के दौरान हाफटाइम शो ऑर्गनाइज किया जाएगा।
मेक्सिको Vs साउथ अफ्रीका
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत गुरुवार, 11 जून 2026 से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होगा। यह दुनिया के सबसे आइकॉनिक फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माना जाता है।
.png?auto=webp&format=pjpg&width=3840&quality=60)
स्पोर्ट्स से जुड़ी हर खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें।
FIFA World Cup 2026 : भारत में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स ZEE Media को मिलने की संभावना,11 जून को पहला मैच; इस बार 48 टीमें और 104 मैच खेले जाएंगे
पूरे करियर में इंजरी की वजह से सिर्फ 4 मैच मिस: फिटनेस फ्रीक कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर; 100*100 क्या अब मुमकिन
इतिहास में दूसरी बार IND Vs AFG टेस्ट: शनिवार को बारिश की आशंका 56%; जानिए पिच रिपोर्ट, पॉसिबल-11 और बाकी सबकुछ

