शाहिद अफरीदी का इंडियन क्रिकेटर्स पर विवादित बयान: बोले - घर जलाने की धमकी मिलने के बाद भी एशिया कप में कॉमेंट्री कर रहे, उन्हें क्या ही कहूं
Published:
3 min read

शाहिद अफरीदी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2017 में खेला था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप मैच होना है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिख रहे कि भारत में खिलाड़ियों को घर जलाने की धमकी मिलती है। वे एशिया कप में जाकर काॅमेंट्री करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की लगातार मांगें उठ रही हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिटिशन फाइल की गई थी, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी।
टिकट बिके, खेल नहीं हुआ
अफरीदी ने कहां - मैं हमेशा कहता हूं कि क्रिकेट चलता रहना चाहिए। क्रिकेट ने दोनों देशों के रिश्ते बेहतर करने में मदद की है। इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में लोगों ने मैच के लिए टिकट खरीदे थे और प्लेयर्स प्रैक्टिस कर चुके थे, फिर आपने खेला ही नहीं। उनकी सोच क्या थी, मुझे समझ नहीं आता।
दो बार पाकिस्तान से खेलने से इंकार
उन्होंने आगे सड़े अंडा वाले बयान को एक बार फिर दोहराते हुए पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन पर तंज कसा। हुए कहा कि उनके कप्तान ने उसे सलाह दी कि सोशल मीडिया पर कुछ भी मत लिखो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला ले सकते हो। टीम ने दो बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया था।
खिलाड़ियों को घर जलाने की धमकी मिलती
भारत में लोग घरों तक पहुंच जाते हैं और घर जलाने की धमकियां देते हैं। उन खिलाड़ियों को तो मैं क्या ही कहूं, जब से वे पैदा हुए हैं, तब से यही साबित कर रहे हैं कि वे हिंदुस्तानी हैं और एशिया कप में जाकर कमेंट्री भी कर रहे हैं।
पहले के मुकाबले इस बार क्रेज कम
पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों की जिम्मेदारी पाकिस्तान ने ली थी। इसी को लेकर कई लोग इस मैच को न होने की बात कर रहे हैं। भारत सरकार ने भी साफ कह दिया कि दोनों टीमों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। हालांकि, ICC के इवेंट में दोनों टीम हिस्सा ले सकती हैं, बशर्ते ह कि दोनों एक-दूसरे के देश में जाकर मैच नहीं खेलेंगे।
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच शुरू होने में केवल दो ही दिन बचे हैं, लेकिन पहले की अपेक्षा इस बार टिकट की बिक्री ज्यादा नहीं हुई है। जबकि इसी साल पहलगाम हमले से पहले हुई ODI चैम्पियंस ट्रॉफी में टिकट कुछ ही घंटे में बिक गए थे।

