शाहीन अफरीदी का डरावना BBL डेब्यू; Video: 16 गेंद पर 43 रन, बीच ओवर में गेंदबाजी करने से रोका गया
Published:
2 min read

पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी को खतरनाक बॉलिंग की वजह से बिग बैश लीग मैच के बीच से हटा दिया गया। (फोटो क्रेडिट @BBL)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी का बिग बैश लीग डेब्यू बेहद खराब रहा। 2025–26 सीजन के पहले मैच में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हुए उन्हें खतरनाक बॉलिंग के कारण बीच मैच से हटा दिया गया। मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ शाहीन ने 2.4 ओवर में 43 रन लुटाए ।
क्रिकेट के नियमों के अनुसार, अगर कोई बॉलर एक ही ओवर में दो खतरनाक फुल टॉस (Beamer) फेंकता है, तो उसे आगे बॉलिंग करने की इजाजत नहीं होती। इसी नियम की वजह से शाहीन को आगे बॉलिंग करने से रोक दिया गया।
आखिर मैच में क्या हुआ
यह घटना रेनेगेड्स की पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिली। शाहीन ने एक खतरनाक हाई फुल टॉस फेंकी, जिससे बाएं हाथ के बल्लेबाज ओलिवर पीक को तुरंत खुद को बचाना पड़ा। गेंद विकेटकीपर जिमी पियर्सन को भी चकमा दे गई। बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए। शाहीन ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने हीट कप्तान नाथन मैकस्वीनी से बात करने के बाद उन्हें आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया।
शाहीन अफरीदी का डरावना BBL डेब्यू
इसके बाद 13वें ओवर में शाहीन दोबारा गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में उन्हें एक छक्का और दो चौके पड़े। कुल 19 रन खर्च हो गए। तीसरे स्पेल में हालात और बिगड़ गए। शाहीन ने पूरी तरह कंट्रोल खो दिया। उन्हें ओवर पूरा करने से पहले ही गेंदबाजी से हटा दिया गया। मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

