पंत सबसे मुश्किल बैटर: ऑस्ट्रेलियाई पेसर बोलैंड बोले- समझ नहीं आता कि ऋषभ को कहा बॉलिंग करें, वो बहुत अनप्रिडिक्टेबल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पेसर स्कॉट बोलैंड ने टीम इंडिया विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की है। बोलैंड का कहना है कि पंत ऐसे बैट्समैन हैं जिसे बाॅलिंग करना मुश्किल है। हाल ही में में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अब तक किस बल्लेबाज को सबसे मुश्किल पाया है तो उन्होंने पंत का नाम लिया।
पंत का बैटिंग का अंदाज अलग
बोलैंड ने एक रैपिड-फायर इंटरव्यू में कहा- पंत बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल बैटसमैन हैं। कभी वही गेंद जिस पर कोई बल्लेबाज संभलकर खेलेगा, पंत उस पर सिक्स लगा देते हैं। कभी उसी तरह की गेंद पर बिल्कुल डिफेंस कर देते हैं। इस वजह से गेंदबाज कंफ्यूज हो जाता है कि अगली गेंद कैसे डाली जाए। पंत का यह अंदाज उन्हें बाकी बैटर से अलग बनाता है। इसी कारण उन्हें बॉलिंग करना आसान नहीं होता।
यह तारीफ सिर्फ बोलैंड की तरफ से ही नहीं आई है। इससे पहले इसी साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऋषभ ने भी स्कॉट बोलैंड की तारीफ की थी। पंत ने कहा था कि बोलैंड एक शानदार बाॅलर हैं। उन्होंने बताया कि बोलैंड जिस तरह से सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, वह टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए बहुत चुनौती भरा होता है। पंत का मानना है कि बोलैंड को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह नए खिलाड़ी हैं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे वह काफी समय से इंटरनेशनल खेल रहे हैं।

पहले दिन 20 विकेट गिरे
अब बात करते हैं एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की। ये MCG में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन काफी जबरदस्त और हैरान करने वाला रहा। एक ही दिन में कुल 20 विकेट गिरे।1902 की एशेज सीरीज में 25 विकेट गिरे थे।
मैच ब्रीफ
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 110 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 42 रनों की बढ़त मिल गई। इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और यह उनके कॅरियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 4 रन बना लिए थे। स्कॉट बोलैंड नाइटवॉचमैन के तौर पर 4 रन बनाकर नाबाद थे। ट्रेविस हेड ने अभी खाता नहीं खोला है।


