सरफराज का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन: विराट की बात दिल को छू गई, 2 महीने में 17Kg वेट लॉस; फ्रेंड्स पहले पांडा कहते थे, अब माचो बुलाते हैं
Published:
2 min read

सरफराज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चुना गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। (फाइल फोटो)
टीम इंडिया के बैटर सरफराज खान ने 21 जुलाई को एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें सरफराज बिल्कुल स्लिम-ट्रिम और फिट नजर आते हैं। इस फोटो को वायरल होते देर नहीं लगी। कहा गया कि यह सरफराज का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन है। मिडिल ऑर्डर के इस टैलेंटेड बैटर ने महज 2 महीने में 17 किलोग्राम वेट लॉस किया। 27 साल के सरफराज को अपनी फिटनेस के चलते कई बार आलोचना सहनी पड़ी है।
विराट की बात दिल को छू गई
पांच साल पहले भी सरफराज ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया था। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को शुक्रिया भी कहा था। सरफराज ने 2015 में विराट की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की ओर से IPL डेब्यू किया। हालांकि तीन सीजन के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
टीम मेट्स ने पांडा तक कहा
2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार परफॉर्मेंस के बदा सरफराज ने कहा था- मैं फिटनेस में सुधार से सिर्फ खुश नहीं था, बल्कि इससे मुझे रन भी बनाने में मदद मिली। एक समय था जब कई साथी मुझे 'पांडा' बुलाते थे, क्योंकि मैं बहुत खाना खाता था। अब वे मुझे 'माचो' कहते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह मेरा नया निकनेम है।"
उन्होंने आगे कहा- फिटनेस के चलते RCB ने मुझे बाहर कर दिया था। विराट ने तब साफ कहा कि स्किल्स का प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन फिटनेस के चलते मैं नेक्स्ट लेवल हासिल नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने अपनी बात बहुत ईमानदारी से बताई।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू
सरफराज ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। राजकोट टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने फिफ्टी लगाई। पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में नाबाद 68 रन की पारी खेली और भारत को 434 रन से जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट भी खेले और सीरीज के आखिरी मैच में फिफ्टी लगाकर टीम को 4-1 की जीत दिलाने में अहम रोल प्ले किया।
ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सरफराज ने करियर की पहली सेंचुरी लगाई। लेकिन बाद की चार पारियों में सिर्फ 21 रन बना सके। बाद में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हिस्सा रहे, लेकिन पांच टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

