पंत की वापसी के चलते सरफराज इंडिया A से भी बाहर: सिलेक्टर की सलाह- खान को नंबर 3 पर खेलना चाहिए
Published:
2 min read

सरफराज खान (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. सरफराज खान ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्मेंस किया, लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीका A के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए इंडिया A टीम में जगह नहीं मिली। इससे क्रिकेट फैंस और जानकार हैरान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत की वापसी की वजह से सरफराज को बाहर किया गया है।
पंत के लिए नंबर 5 तय
पंत इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें इंडिया A का कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज में वो नंबर 5 पांच पर बैटिंग करेंगे। इसी जगह सरफराज भी बल्लेबाजी करते है। पंत हमेशा मिडिल ऑर्डर में खेलते रहे हैं। इसलिए सरफराज को जगह नहीं मिल पाई।

सरफराज के साथ दिक्कत क्या है
इस समय सिलेक्टर के डिसीजन क्लियर हैं। वो सरफराज को सिर्फ उस पोजीशन पर मौका चाहते हैं, जहां उन्हें फ्यूचर में इंडिया टेस्ट टीम में शामिल हो सके। नंबर 3 साई सुदर्शन के पास है। सुदर्शन को इंडिया A टीम में उपकप्तान भी बनाया गया है। वो दोनों मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। नंबर 4 की पोजीशन कप्तान शुभमन गिल के पास है। नंबर 5-6 पर पंत जैसे खिलाड़ी हैं। इसलिए सरफराज के लिए फिलहाल टीम इंडिया में जगह नहीं बनती।

सरफराज को रहाणे से सलाह लेनी चाहिए
एक सिलेक्टर ने न्यूज एजेंसी से कहा- सरफराज को रणजी में नंबर 3 की पोजीशन पर खेलने की कोशिश करना होगी। उन्हें अजिंक्य रहाणे से बात करनी चाहिए। वह सरफराज को बैटिंग टिप्स देंगे। टीम मैनेजमेंट से बात करनी होगी, ताकि ऊपर खेलने का मौका मिले। उन्होंने आगे कहा - पंत फिट नहीं होते हैं, तब ध्रुव जुरेल नंबर 5-6 पर खेलते हैं। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और नितीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर भी उसी पोजिशन के लिए लाइन में हैं।सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन न्यूजीलैंड A के खिलाफ टर्निंग पिचों पर चार लगातार फ्लॉप पारियों ने उनके मौके पर पानी फेर दिया। ओपनिंग स्लॉट (1-2) और नंबर 4 की पोजीशन फिक्स हो चुकी हैं। नंबर 5 से 8 तक की जगह ऑलराउंडरों के लिए मानी जा रही है। सरफराज को नंबर 3 पर खुद को साबित करना होगा।

