संजू सैमसन ने KCL के 3 मैच में लगाए 21 छक्के: एशिया कप की प्लेइंग 11 के लिए दावेदारी पेश की; गिल के आने से मिलेगी चुनौती
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है। संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है। एशिया कप से पहले संजू शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग (KCL 2025) में अपनी बैटिग से सबको हैरान कर दिया है।
सैमसन ने 21 सिक्स लगाए
संजू ने KCL के अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इन मैचों में एक सेंचुरी और दो फिफ्टी लगाई हैं। इस तरह संजू कुल 21 सिक्स लगा चुके। 28 अगस्त को कोच्चि ब्लू टाइगर्स और त्रिवेंद्रम रॉयल्स के बीच मैच हुआ, जिसमें संजू की टीम ने 9 रन से जीत हासिल की।
इस मैच में संजू सैमसन ने 37 गेंदों में 62 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 167.57 रहा। संजु ने इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
संजू ने 3 मैच में 272 बनाए
इन 3 मैचों में संजू सैमसन ने 272 रन बनाए हैं। इससे ये साबित होता है कि अगर उन्हें एशिया कप में ओपनर के तौर पर खिलाया जाए, तो वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैे।
पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा- मैं खुद चाहता हूँ कि संजू सैमसन टीम में खेले, क्योंकि उसने हाल ही में बहुत अच्छा खेला है। वो बहुत कॉन्फिडेंट खिलाड़ी है और टीम के लिए अच्छा माहौल भी बनाता है, जो बहुत जरुरी होता है।
संजू को मौका नही मिलेगा
आकाश का मानना है कि एशिया कप में सैमसन को शायद मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, “अब जब शुभमन गिल वापस आ गए हैं, तो सैमसन शायद प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे। तिलक वर्मा या हार्दिक पंड्या को बाहर नहीं किया जाएगा, इसलिए सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा और जितेश शर्मा को फिर से मौका मिलेगा।”
14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

