प्लेइंग 11 में आ सकते हैं संजू सैमसन: गौतम गंभीर के साथ वीडियो वायरल, ओपनिंग या 6 नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं
Published:
2 min read

टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। (फोटो फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की प्रैक्टिस जारी है। संजू सैमसन फिर चर्चा में हैं। कुछ लोग उन्हें ओपनर के तौर पर देख रहे हैं तो कुछ 6 नंबर पर फिनिशर का रोल देने की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर उन पर भरोसा जता रहे हैं। गंभीर संजू का नाम आते ही मुस्कुरा देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है
संजू को रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग का मौका मिल सकता है। हालांकि अब शुभमन गिल की वापसी और उन्हें उप-कप्तान बनाए जाने से सैमसन की ओपनिंग की जगह पक्की नहीं लगती।
में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और संजू लंबी बातचीत करते दिखे। आमतौर पर गंभीर संजीदा रहते हैं और हंसी मजाक कम ही करते हैं। अब जबकि संजू के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा है तो कुछ लोग इसे संजू के प्लेइंग 11 में स्पॉट से कनेक्ट कर रहे हैं। संजू को जसप्रीत बुमराह के साथ भी बॉन्डिंग बनाते देखा गया। दोनों साथ ट्रेनिंग भी करते हुए नजर आए।
फिनिशर का रोल निभा सकते है
सैमसन पहले अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते थे,हालांकि इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। अब माना जा रहा है कि उन्हें नया रोल दिया जा सकता है। हो सकता है 6 या 7 नंबर पर उन्हें फिनिशर के तौर पर आजमाया जाए। संजू विकेटकीपर भी हैं। इसलिए वो दोहरा रोल प्ले कर सकते हैं। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

