वी लव यू गौतम सर: संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में रखने पर खुश हुए फैंस; हेड कोच का शुक्रिया अदा किया
Published:
2 min read

भारत और UAE मैच के दौरान प्लेइंग 11 में संजू का नाम आते ही लोग कोच गंभीर के लिए x पर पोस्ट कर रहे थे I एक पोस्ट में कहा गया- LOVE YOU गंभीर ही हैं जो संजू का साथ देते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप के पहले मैच में भारत ने UAE को 9 विकेट से हराकर अच्छी शुरुआत की। कुलदीप यादव की स्पिन और अभिषेक-शुभमन की बैटिंग ने मैच एकतरफा बना दिया। मगर इस जीत के बीच सबकी नजरें एक खिलाड़ी पर टिकी थीं- संजू सैमसन।
मैच से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अगर शुभमन गिल प्लेइंग 11 में आएंगे तो संजू को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। हेड कोच गौतम गंभीर ने उन पर भरोसा जताया और संजू को टीम में बनाए रखा।
फैंस का रिएक्शन
भारत और UAE मैच के दौरान प्लेइंग 11 में संजू का नाम आते ही सोशल मीडिया पर फैंस प्यार दिखाने लगे। इसके बाद लोग कोच गंभीर के लिए x पर पोस्ट कर रहे थे I एक पोस्ट में कहा गया- LOVE YOU गंभीर ही हैं जो संजू का साथ देते हैं।
मैनेजमेंट ने भरोसा दिखाया
कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू के रोल के बारे में सवाल किया गया- ओपनिंग या फिनिशिंग। इस पर उन्होंने कहा- हम उनकी अच्छे से देखभाल कर रहे हैं। यह बयान और गंभीर का फैसला साफ दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट को संजू पर पूरा भरोसा है।
BCCI ने कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। प्रैक्टिस के दौरान संजू अलग बैठे हुए थे। इंडिया और UAE के मैच में प्लेइंग 11 संजू का नाम आते ही तमान गलतफहमियां दूर हो गईं।
भारत का अगला मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा।

