आयरलैंड दौरे पर संजू हो सकते हैं कप्तान: प्रिंस यादव और वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू पॉसिबल; जस्सी को रेस्ट मिलेगा
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI जून में आयरलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के लिए कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकता है। मल्टीपल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जाएगा। ऐसे में संजू सैमसन कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
टीम इंडिया को आयरलैंड टूर पर 26 और 28 जून को बेलफास्ट में 2 T20 मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। यहां 5 T20 और 3 ODI खेले जाएंगे।
सूर्यकुमार फुलटाइम कप्तान
फिटनेस सही रहने पर सूर्यकुमार यादव ही भारत के फुलटाइम T20 कप्तान बने रहेंगे। हालांकि, आयरलैंड टूर के लिए अगर सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जाता है तो सैमसन को स्टॉप-गैप (अस्थायी) कप्तान बनाया जा सकता है।

बुमराह को ब्रेक मिलेगा
माना जा रहा है कि T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कई प्लेयर्स लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में उन्हें ब्रेक दिया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से लगातार मैदान पर हैं। IPL 2026 में उनकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने 11 मैच में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। इसकी वजह वर्कलोड प्रेशर और थकान हो सकती है। खबर तो यह भी है कि बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी रेस्ट कराया जा सकता है।
सूर्या दर्द में
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव दर्द के साथ खेल रहे हैं। हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और सूर्या जैसे प्लेयर वर्ल्ड कप के बाद लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से थके हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, BCCI या मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन नहीं दी गई है।
सूर्या-पंड्या और बुमराह का परफॉर्मेंस
- इस सीजन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 8 मैच खेले। 20.85 के एवरेज से सिर्फ 146 रन बनाए। उन्होंने एक भी फिफ्टी नहीं लगाई। बॉलिंग में पंड्या ने सिर्फ 4 विकेट लिए।
- सूर्या ने 11 मैच में सिर्फ 195 रन बनाए। उनका एवरेज बेहद खराब 17.72 का रहा। सूर्या सिर्फ एक फिफ्टी लगा सके। पिछले मैच में RCB के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए।
- IPL 2026 में बुमराह का हाल सबसे खराब रहा। उन्होंने 11 मैच में सिर्फ 3 ही विकेट लिए। उनका इकॉनोमी रेट भी 8.51 का रहा। इस सीजन में सबसे ज्यादा बात बुमराह की ही चली है। कई एक्स क्रिकेटर्स ने उन्हें आराम देने की भी बात कही।

प्रिंस ने इम्प्रेस किया
आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। IPL 2026 में उन्होंने 11 मैच में 692 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल की भी T20 टीम में वापसी हो सकती है। पेसर प्रिंस यादव ने भी सिलेक्टर्स को इम्प्रेस को किया है। हालांकि, टीम को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस सीजन उन्होंने 11 मैच में 16 विकेट लिए हैं। चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव से मीटिंग के बाद आखिरी फैसला लेंगे।

