7 हजार किमी का सफर, दो पारी में 0 पर आउट: पाकिस्तानी सईम अयूब एशिया कप में 3 बार डक पर आउट हुए थे; इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले- उसे यहां नहीं होना चाहिए
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तानी ओपनर सईम अयूब ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 11 बॉल खेलीं और दोनों बार जीरो पर आउट हुए। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टीम के ओपनर सईम अयूब इस समय ट्रोल हो रहे हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में जीरो पर आउट हुए हैं। वे बड़े मैच में ज्यादातर फ्लॉप ही नजर आते हैं। इससे पहले एशिया कप 2025 में भी अयूब 3 बार जीरो पर आउट हुए थे। इन्हीं मामलों को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी PCB और अयूब दोनों की आलोचना की। नासिर ने कहा कि अयूब को यहां नहीं होना चाहिए था।
दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती 2 टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने तीन टेस्ट की सीरीज 0-2 से गंवा दी। इसके बाद PCB ने 7 खिलाड़ियों को बदल दिया। नए प्लेयर में सईम अयूब भी थे, जो कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) खेल रहे थे। सईम अयूब को तत्काल तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड बुलाया।
वीडियो क्रेडिट- Sky Sports।
7 हजार किमी का सफर तय किया
अयूब ने CPL में आखिरी मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला था। यहां से वे करीब 7 हजार किमी का सफर तय कर बर्मिंघम पहुंचे, जहां तीसरा टेस्ट होना था। सईम अयूब को यहां की कंडीशन में ढलने का ज्यादा मौका नहीं मिला।
तीसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में सईम अयूब को मौका मिला और वे दोनों पारियों में बगैर खाता खोले यानी 0 पर आउट हुए। दोनों पारियों में उन्होंने कुल 11 बॉल खेलीं। इस परफॉर्मेंस के बाद पाकिस्तानी बोर्ड और सईम अयूब दोनों ट्रोल होने लगे। सईम अयूम टेस्ट में 3 और वनडे में 1 बार डक पर आउट हुए हैं। टी20 इंटरनेशनल में वे 10 बार जीरो पर पवेलियन लौटे हैं।

नासिर हुसैन ने भी आलोचना की
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने साफ कहा कि सईम अयूब को यहां होना ही नहीं चाहिए था। उसे टी20 फॉर्मेट से सीधे टेस्ट में उतार दिया। कंडीशन में ढलने का मौका तक नहीं मिला। नासिर ने पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार इंग्लैंड दौरे पर BCCI ने इसी तरह वीरू को भी उतारा था। तब यह ओपनर फ्लॉप रहा था।
नासिर ने कहा कि जब वीरू जैसे दिग्गज प्लेयर को यहां की कंडीशन में अचानक उतारने पर दिक्कत हुई थी, तो सईम अयूब तो उनके आगे कुछ भी नहीं है। पाकिस्तानी बोर्ड को सोचना चाहिए था और अयूब को इस तरह अचानक नहीं बुलाना था।
सीरीज का हाल
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया था। जबकि दूसरे टेस्ट में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को 194 रन से शिकस्त मिली थी। दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट 9 सितंबर से खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने पहली पारी में 133 रन बनाए। इंग्लैंड ने 453 रन बनाकर पहली पारी में 320 रन की लीड बनाई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 52 रन बना लिए थे।

