सुदर्शन लगातार दूसरी बार हिट विकेट: कमेंटेटर्स से दर्शक तक, हर कोई हैरान; नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े गिल का रिएक्शन वायरल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) के साईं सुदर्शन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट-विकेट आउट हुए। उन्हें इस तरह आउट होते देख नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कप्तान शुभमन गिल हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैदान में मौजूद फैंस से लेकर कमेंटेटर्स तक सभी के चेहरे पर हैरानी साफ नजर आई।
पहले यह वीडियो देखे
कैसे आउट हुए?
राजस्थान रॉयल्स (RR) के बॉलर बृजेश शर्मा की फुल टॉस बॉल पर साई सुदर्शन ने चौका लगाया। हालांकि, शॉट खेलते समय उनका बैट हाथ से छूट गया और सीधे स्टंप्स पर जा गिरा। इसके बाद अंपायर ने उन्हें हिट विकेट आउट दे दिया।

अनचाहा रिकॉर्ड
इससे पहले सुदर्शन क्वालिफायर-1 में RCB के खिलाफ भी हिट विकेट आउट हुए थे। लगातार 2 IPL मैच में हिट विकेट आउट होने वाले वह IPL हिस्ट्री के पहले बैटर बन गए हैं।
शुभमन गिल हैरान
सुदर्शन के आउट होते ही शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। कैमरे में कैद तस्वीरों में गिल मैदान पर बैठते हुए दिखाई दिए। उनका रिएक्शन देखकर साफ समझ आ सकता है कि उन्हें इस विकेट पर यकीन नहीं हो रहा था।

गिल ने कप्तानी पारी खेली
इसके बाद शुभमन गिल ने टीम को संभाला। उन्होंने 53 बॉल में 104 रन की अच्छी इनिंग खेली। उनकी इस पारी की बदौलत GT ने 215 रन का टारगेट हासिल कर लिया। सुदर्शन ने 32 बॉल में 58 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन की पार्टनरशिप की।

फाइनल में गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

