अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए साई सुदर्शन: हाथ से छूटकर बैट स्टंप्स पर गिरा और हो गए हिट विकेट, VIDEO
Published:
2 min read

RCB vs GT क्वालिफायर-1 में साई सुदर्शन अजीबोगरीब तरीके से हिट विकेट आउट हुए। शॉट खेलते समय उनका बैट स्टंप्स पर गिर गया और वह आउट हो गए।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलते हुए सुदर्शन एक बेहद अजीब तरीके से आउट हुए।
शॉट खेलने के दौरान उनका बैट हाथ से छूटकर सीधे स्टंप्स पर जा गिरा और वह हिट विकेट आउट हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस पर दबाव बना दिया था। गुजरात की टीम को बड़ी दिक्कत तब हुई जब ओपनर साई सुदर्शन जल्दी ही आउट हो गए, और वह भी बेहद अजीब अंदाज में।
मैच के तीसरे ओवर में हिट विकेट हुए
तीसरे ओवर में जब सुदर्शन ने RCB के पेसर जैकब डफी की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की। तुरंत रन के लिए दौड़ पड़े। लेकिन शॉट खेलने के बाद उनके हाथ से बल्ला फिसल गया।

इसके बाद जो हुआ, वह क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला था। दौड़ते समय उनका बल्ला पीछे की तरफ घूम गया और सीधे स्टंप्स से टकरा गया। इससे बेल्स गिर गईं और सुदर्शन को हिट विकेट आउट करार दे दिया गया। यह सब इतना अचानक हुआ कि पहले देखने में किसी को समझ ही नहीं आया कि विकेट कैसे गिरा। IPL में अब तक के सबसे अनोखे विकेट में से एक माना जा रहा है।

2025 में 3 खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए थे
IPL 2025 में भी कई खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए थे। गुजरात टाइटंस के कुसल मेंडिस को मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने आउट किया था। इसी साल क्रुणाल पंड्या (RCB) को सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस ने हिट विकेट आउट किया। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक मनोहर भी मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल की गेंद पर इस तरह आउट हुए थे। इससे साफ है कि साई सुदर्शन से पहले भी IPL 2025 में कई खिलाड़ी अनजाने में हिट विकेट होकर पवेलियन लौट चुके थे।

