'तुम खेलो, रन बनाने की टेंशन मत लो': कोच गंभीर का सुदर्शन को मंत्र, टर्निंग प्वाइंट साबित हुई बात
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के युवा बैटर साई सुदर्शन ने हाल ही में बताया कि कैसे हेड कोच गौतम गंभीर की कुछ बातें उनके कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुईं। कोच के भरोसे और सलाह ने उन्हें आत्मविश्वास वापस दिलाया है। इस लेफ्ट हेंडर ने स्वीकार किया कि गौतम गंभीर की बातों ने उन्हें मुश्किल दौर से बाहर निकलने में बड़ी मदद की। वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान गंभीर से हुई एक दिल की बात ने उनका पूरा नजरिया बदल दिया।
'तुम प्लेइंग 11 में रहोगे'
साई सुदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा- हम फिरोज शाह कोटला में प्रैक्टिस कर रहे थे। मैं हमेशा की तरह आखिरी में नेट से बाहर आया। तभी गंभीर सर ने मुझे बुलाया और कहा – तुम बेचैन मत हो। तुम देश के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हो। ये मत सोचो कि इस मैच में रन बनाने ही हैं या अगर नहीं बने तो क्या होगा। गंभीर ने उनसे बोला तुम खेलोगे। जिस अंदाज में उन्होंने ये कहा, उससे मुझे बहुत आजादी और भरोसा मिला।

गंभीर की सलाह का काम आई
गंभीर की इस बात का असर देखने को मिला। अगले टेस्ट में दिल्ली में सुदर्शन ने 87 और 39 रन की शानदार पारियां खेलीं। भारत को वेस्टइंडीज सीरीज 2-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। अब 24 साल साई सुदर्शन इंडिया ए टीम में उपकप्तान के रूप में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। वह अपने रेड-बॉल गेम को और बेहतर करने पर ध्यान दे रहे हैं ताकि आने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

5 मैच में 273 रन
सुदर्शन ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.33 के औसत से 273 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में उन्होंने 140 रन बनाए थे। भारत और साउथ अफ्रीका के 2 टेस्ट मैच की सीरीज होने वाली है। पहला मैच 14 नवम्बर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला मैच: 14 से 18 नवंबर, दिल्ली
- दूसरा मैच: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी

