वैभव को टेस्ट खेलते देखना चाहते हैं सचिन: कहा- सूर्यवंशी बाकी प्लेयर्स से अलग, बॉल को जल्दी पढ़कर शॉट सिलेक्ट करते हैं
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो वैभव को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहेंगे। साथ ही सचिन ने सलाह देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र के प्लेयर को रेड-बॉल क्रिकेट में उतारने की जल्दबाजी भी नहीं करनी चाहिए।
वैभव बॉल को पढ़ना जानते हैं- सचिन
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने कहा- वैभव सिर्फ बैट घुमाकर शॉट नहीं खेलते। वह बॉल को बाकी प्लेयर्स से पहले पढ़ लेते हैं। फिर अपना शॉट सिलेक्ट करते हैं। यही उन्हें स्पेशल बनाता है। वैभव की रिस्ट वर्क भी कमाल की है। यही वजह से वह मैदान के हर कोने में शॉट खेल पाते हैं।

अपना स्टाइल मत बदलना वैभव- सचिन
पिछले कुछ समय से वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग हो रही है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच कुमार संगकारा भी कह चुके हैं कि वैभव बड़े स्टेज के लिए तैयार हैं।
इस पर सचिन ने कहा - मैं वैभव से सिर्फ यही कहूंगा कि वह जैसा है वैसा ही रहे। टेस्ट क्रिकेट में उम्र और एक्सपीरियंस के साथ नई चुनौतियों से निपटना सीख जाएगा। हर एक बॉलर अपनी हर बॉल पर सवाल पूछता है। बैटर को उसका जवाब ढूंढना होता है।
सिलेक्टर्स पर छोड़ देना चाहिए फैसला- सचिन
सचिन ने कहा कि वैभव जैसा टैलेंट क्रिकेट का अच्छा भविष्य है। ऐसे प्लेयर्स को सपोर्ट मिलना चाहिए। टीम में सिलेक्शन को लेकर लगातार प्रेशर बनाना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा- हर कोई वैभव को टेस्ट में खेलते देखना चाहता है। यह कब होगा इसका फैसला सिलेक्टर्स को करना है। हमें सिर्फ वैभव को सपोर्ट करना चाहिए। उसके गेम को एन्जॉय करना चाहिए।

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अच्छी परफॉर्मेंस दी। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। इस दौरान उन्होंने 72 सिक्स लगाए। यह T20 क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

