क्रिकेटर नहीं एक्टर हूं: 58 लाख रुपए बचाने के लिए सचिन ने कहा था- एड में भी एक्टिंग करनी पड़ती है
Published: Updated:
2 min read

सचिन तेंदुलकर ने इंडिया के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले है। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क। सचिन तेंदुलकर ने एक बार आयकर विभाग को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि वे क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक्टर हैं और इसी वजह से उन्होंने करीब 58 लाख रुपये का टैक्स बचा लिया था। यह मामला 2002-03 का है, जब सचिन तेंदुलकर ने विदेशों से लगभग 5.92 करोड़ रुपये कमाए थे। ये पैसा उन्हें ESPN, Pepsi और VISA जैसी विदेशी कंपनियों एड से मिले थे।
मैं एक्टर हूं क्रिकेटर नहीं
आमतौर पर इस पैसे को क्रिकेट से जुड़ी कमाई मानी जाती है, लेकिन सचिन ने इसे एक्टर की आमदनी बताया। उन्होंने आयकर कानून की धारा 80 RR के तहत 30% (लगभग 1.77 करोड़ रुपये) की छूट का दावा किया। यह राहत उन कलाकारों, राइटर और एक्टर को मिलती है जो विदेश से कमाई करते हैं।

सचिन को आया नोटिस
आयकर विभाग को यह बात पसंद नहीं आई। उन्हें नोटिस भेजा गया। जिसमें लिखा था आप एक क्रिकेटर हैं, आपके विज्ञापन सिर्फ आपके खेल के कारण हैं। इसलिए 80 RR धारा लागू नहीं होगी, लेकिन सचिन ने हार नहीं मानी। उन्होंने जवाब दिया मैं विज्ञापनों में एक्टिंग करता हूं, यह एक कला है, इसलिए मैं एक्टर की गिनती में आता हूं।
यह मामला इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) तक पहुंचा। वहां भी सचिन की दलील को सही माना गया। ट्रिब्यूनल ने कहा कि एक्टिंग सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है जो भी व्यक्ति किसी क्रिएटिव परफॉर्मेंस में हिस्सा लेता है, वह कलाकार कहलाता है। इस फैसले से सचिन को राहत मिल गई, जिससे उनका टैक्स लगभग 58 लाख रुपये कम हो गया।
सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 15921 रन बनाए। इसके अलावा 463 ODI खेलकर 18426 रन बनाए। सचिन ने करियर में एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, जिसमें 10 रन बनाए थे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 100 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
सचिन का इंटरनेशनल (टेस्ट, वनडे, T20I) करियर
मैच: 664
रन : 34,357
सेंचुरी: 100
फिफ्टी: 164

