टीम इंडिया में आने के लिए डोमेस्टिक खेलना जरूरी: रोहित और विराट के लिए BCCI का मैसेज, 2027 तक फिट रहना होगा
Published:
3 min read

रोहित और विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला रांची में होगा। ( फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली और रोहित शर्मा फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह मैदान पर वापसी नहीं है, बल्कि उनकी टीम में जगह को लेकर BCCI का नया नियम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने कहा है कि अगर दोनों को वनडे क्रिकेट में खेलना है, तो उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट्स में भी पार्टिसिपेट करना होगा।
BCCI का फरमान
विराट और रोहित ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं। उन्होंने बाकी दो फॉर्मेट छोड़ दिए हैं। बोर्ड को यह टेंशन है कि दोनों प्लेयर मैच फिट हैं या नहीं। इसलिए BCCI और टीम मैनेजमेंट ने दोनों को कहा है अगर वे ODI खेलना चाहते हैं तो डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलना जरूरी है।

रोहित ने MCA को जानकारी दी
रिपोर्ट के मुताबिक- रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को पहले ही बता दिया है कि वो विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए अवेलेबल रहेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी खेल सकते हैं। ये 26 नवंबर से शुरू होने वाला है। रोहित 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। वहीं विराट ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वो घरेलू टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं। इसी वजह से उन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

2027 की अभी से तैयारी
BCCI के एक अधिकारी ने एक इंटरव्यू में कहा- बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों को बता दिया है कि अगर वो 2027 तक टीम का हिस्सा बने रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। अब वे दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए फिटनेस बनाए रखने के लिए घरेलू मैच जरूरी हैं।
पहले भी BCCI ने फैसला लिया है
यह पहली बार नहीं है जब BCCI ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले भी जब भारत ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार गया था, तब बोर्ड ने प्लेयर्स से डोमेस्टिक खेलने को कहा था। उस वक्त कोहली और रोहित दोनों ने रणजी ट्रॉफी में एक-एक मैच खेला था।बाद में उन्होंने इंग्लैंड टूर से पहले दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। अब अगर वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्हें फिर से डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्मेंस देनी होगी। तभी वह 2 साल बाद साउथ अफ्रीका में होने वाले ODI वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।

फिट रहने के लिए खेलना जरूरी
BCCI के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने भी कहा था कि जो प्लेयर टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं। उन्हें जब भी मौका मिले, डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहिए। उनका कहना था।अगर कोई खिलाड़ी लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर है, तो घरेलू क्रिकेट के जरिए खुद को फिट रख सकता है।अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या विराट और रोहित घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए मैसेज देंगे। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी।

