अनरियल, अनरियल… मेरी इनिंग्स मत देखना: रोहित ने खुद का मजाक उड़ाया, बोले- मैं तो टेस्ट क्रिकेट एंजॉय कर रहा था
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 26 बॉल पर 25 रन बनाए। रन चेज के दौरान वे स्ट्रगल करते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी ही इनिंग्स का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा, “मेरी इनिंग्स मत देखना, तिलक की देखना।” इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेरा इनिंग्स मत देखना…
मैच के बाद रोहित शर्मा टीम के साइडआर्म स्पेशलिस्ट मुर्तजा हुसैन से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा-अनरियल… अनरियल… मेरी इनिंग्स मत देखना, उसका देखना। रोहित का इशारा तिलक वर्मा की मैच विनिंग इनिंग की तरफ था। रोहित की यह बात सुनकर आसपास मौजूद प्लेयर्स हंसने लगे।
टेस्ट क्रिकेट एंजॉय किया - रोहित
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने ड्रेसिंग-रूम में दिए गए स्पीच के दौरान अपनी स्लो इनिंग का मजाक उड़ाया। उन्होंने टीम से कहा- सबने बैटिंग में योगदान दिया… और मैं अपना थोड़ा टेस्ट क्रिकेट एंजॉय कर रहा था।
आखिरी तक तिलक टिके रहे
201 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत ठीक रही। इसके बाद बीच के ओवर्स में विकेट गिरे। फिर क्या तिलक ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 33 बॉल में 75 रन बनाए। इसमे 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

