रोहित शर्मा ने 10 Kg वजन कम किया: टीम इंडिया के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने रोहित के साथ फोटो शेयर किया, कहा- मेहनत जारी रहेगी
Published:
2 min read

टीम इंडिया के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि रोहित ने हाल ही में 10 किलो वजन घटाया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी की तैयारी में कर रहे हैं। हालांकि वो 6 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। इसके बावजूद रोहित मैदान से दूर रहकर भी मेहनत कर रहे हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि रोहित ने हाल ही में 10 किलो वजन घटाया है। अभिषेक ने रोहित के साथ एक फोटो भी शेयर की है। कैप्शन में कहा- 10 किलोग्राम वेट लॉस के बाद भी हम मेहनत करते रहेंगे।
फिटनेस पर फोकस
इस पोस्ट से पता चल रहा कि रोहित ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनका पूरा फोकस फिटनेस पर है। हिटमैन जून से मैदान से दूर हैं। टेस्ट और T20I से रिटायर होने के बाद रोहित का ध्यान ODI क्रिकेट पर है।
अक्टूबर में वापसी संभव
माना जा रहा है कि रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की कर सकते हैं। रोहित ने हाल ही में बताया था कि वो अभी वनडे क्रिकेट से रिटायर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

6 महीने से मैदान से दूर
टीम इंडिया ने 6 महीने से कोई वनडे सीरीज नहीं खेली है। ऐसे में रोहित को इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने का इंतजार भी लंबा हो गया है। यह इंतजार अक्टूबर में खत्म होगा। तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी। रोहित ने हाल ही में यो-यो और ब्रोंको टेस्ट भी पास किया है।

इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में 5 टी20 और 3 ODI मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला वनडे 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा 23 और तीसरा 25 अक्टूबर को होगा। वहीं, टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी।

