2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं रोहित-विराट: मोर्केल बोले- अगर फिट रहें और खेलना चाहें तो यह मुश्किल नहीं
Published:
3 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा 35 दिन बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। नेट्स पर इन दोनों ने काफी देर बैटिंग की।
स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का मानना है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली फिट रहें, तो दोनों आसानी से 2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI से पहले मोर्केल ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों की तारीफ की।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली ODI सीरीज से पहले मोर्केल ने कहा- रोहित और विराट अब भी फिट हैं। उनके पास एक्सपीरिएंस और रन करने के लिए काबिलियत है। वो 2027 का वर्ल्ड कप आराम से खेल सकते हैं।
सब कुछ फिटनेस पर डिपेंड
एक इंटरव्यू में मोर्केल ने कहा- ये वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है। हालांकि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड क्लास हैं। दोनों ने बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। दबाव में खेलना जानते हैं। अगर वो मेहनत करते रहें और अपनी फिटनेस बनाए रखें, तो बिल्कुल 2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। मोर्केल पिछले साल अगस्त में इंडिया के बॉलिंग कोच बने थे।
मोर्केल ने आगे कहा- रोहित और विराट के खिलाफ खेलना कितना मुश्किल होता है। उनकी बैटिंग क्लास है। मैंने गेंदबाजी करते हुए इन दोनों की तैयारी देखी है। वो जितने अनुभवी हैं, उतना फायदा टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट में मिलेगा

गिल और अय्यर का फिटनेस अपडेट
टीम इंडिया इस ODI सीरीज में अपने रेगुलर कप्तान शुभमन गिल के बिना उतरेगी। गिल पहली टेस्ट के दौरान कोलकाता में गर्दन में चोट लगने की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे। बाद में उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है, लेकिन वो इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।ODI में टीम इंडिया की कमान KL राहुल संभालेंगे।
वनडे के उप कप्तान श्रेयस अय्यर भी इंजरी की वजह से टीम में शामिल नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने कैच लेते समय उन्हें गंभीर चोट लगी थी। वो सिडनी के अस्पताल में भर्ती थे और अब रिकवरी कर रहे हैं।
मोर्केल ने आखिर में कहा- दो दिन पहले गिल से बात हुई थी। उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है। गिल ठीक हो रहे हैं, ये सुनकर अच्छा लगा। श्रेयस अय्यर ने भी अपनी ट्रेनिंग और रिहैब शुरू कर दिया है। हम दोनों को जल्द टीम में वापस देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

3 वनडे मैच की सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा 35 दिन बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। नेट्स पर इन दोनों ने काफी देर बैटिंग की।
पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा, दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में और आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा।

