विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच नहीं खेलेंगे रोहित: मुंबई क्रिकेट के चीफ सिलेक्टर जय पाटिल बोले- यंग प्लेयर पर फोकस करना मकसद
Published:
3 min read

रोहित शर्मा जल्द ही मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे, लेकिन वह टूर्नामेंट के पहले 2 मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. रोहित शर्मा जल्द ही मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे, लेकिन वह टूर्नामेंट के पहले 2 मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे भी शुरुआती दो मैच मिस करेंगे। अब मुंबई क्रिकेट के चीफ सिलेक्टर जय पाटिल ने इसकी वजह बताई है।
क्यों नहीं खेलेंगे रोहित 2 मैच
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है और मुंबई की टीम अपने पहले 2 मुकाबले सिक्किम और उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगी। रोहित टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हैं, फिर भी उन्हें शुरुआती मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
यंग प्लेयर पर ज्यादा फोकस
मुंबई के चीफ सिलेक्टर संजय पाटिल ने एक इंटरव्यू में कहा- जानबूझकर पहले दो मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है। टीम इन मैच में चेंज करना चाहती है ताकि यंग खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने का एक्सपीरियंस मिल सके।
पाटिल ने यह भी बताया कि यशस्वी जायसवाल पेट की समस्या से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि वह जल्द ही पूरी तरह फिट हो सकते हैं, लेकिन पहले दो मैचों के लिए उन्हें आराम दिया गया है। जैसे ही सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा।

BCCI का रुल
BCCI ने सभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले प्लयेर को घरेलू क्रिकेट खेलने का कहा हैं। बोर्ड ने क्लियर कर दिया है कि ऐसे खिलाड़ियों को कम से कम विजय हजारे ट्रॉफी के दो राउंड खेलने होंगे। पहले माना जा रहा था कि यह नियम सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली पर लागू होगा, लेकिन बाद में BCCI ने बाद में कहा कि यह रूल तो सब पर लागू होता है।
रोहित का हालिया फॉर्म
हाल ही में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 सेंचुरी और 1 फिफ्टी लगाई थी। इसी प्रदर्शन के चलते वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। वहीं विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक लगाए थे।
विजय हजारे ट्रॉफी का शेड्यूल
विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक खेली जाएगी। मुकाबले अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में होंगे। मुंबई ग्रुप C में है, जहां उसका सामना पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और हिमाचल प्रदेश से होगा। भारतीय टीम को अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे मैच की है, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी।

