T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च: रोहित शर्मा ने लॉन्च की, डिजाइन में बड़ा बदलाव
Published:
2 min read

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। यह लॉन्चिंग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान की गई। इस दौरान रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स डेस्क. अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। यह लॉन्चिंग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान की गई। इस दौरान रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया मौजूद रहे।टीम इंडिया की यह जर्सी बुधवार को रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान मिड-इनिंग ब्रेक में लॉन्च की गई।
क्या नया और खास
नई जर्सी में डीप ब्लू कलर बेस रखा गया है, जबकि ऑरेंज साइड पैनल इसे एक नया और स्ट्रॉन्ग लुक देते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि भारतीय तिरंगा अब कॉलर पर शिफ्ट किया गया है। फ्रंट साइड में वर्टिकल ब्लू स्ट्राइप्स रखा गया है। बता दें T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए लखनऊ में हैं। वहीं उपकप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं।

टाइटल बचाने उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने की तैयारी कर रही है। भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। उस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टाइटल जीता था। अब जब रोहित ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। भारतीय टीम फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी।
भारत और श्रीलंका होस्ट करेंगे
2026 T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। मैच भारत और श्रीलंका में 8 शहरों में होंगे। भारत पांच मैच होस्ट करेगा, जबकि श्रीलंका तीन मैच होस्ट करेगा। भारत में दिल्ली,चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद में मैच होंगे।कोलंबो के आर. प्रेमदासा और एस. स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में भी मैच होंगे।

