भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज: चंडीगढ़ पहुंचे रोहित-श्रेयस अय्यर; धर्मशाला में 13 जून को पहला मैच
Published:
2 min read

रोहित और श्रेयस चंडीगढ़ पहुंचे। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से सीरीज का पहला मैच खेला जाना है।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। दोनों प्लेयर के एयरपोर्ट से बाहर निकलने के वीडियो सामने आए हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
रोहित और श्रेयस एयरपोर्ट पर दिखे
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को रोहित और श्रेयस चंडीगढ़ पहुंचे। दोनों के एयरपोर्ट पहुंचने के वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें फैंस खूब शेयर कर रहे हैं। रोहित जल्द ही टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे और प्रैक्टिस शुरू करेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर भी सीरीज की तैयारियों के लिए टीम के साथ शामिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय टीम और मजबूत नजर आ रही है।
IPL के बाद पहली सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। IPL के बाद 2026 खत्म होने के बाद यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी। इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित को लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में खेलते देखने के लिए फैंस में काफी क्रेज है। यह सीरीज भारत के लिए काफी जरूरी मानी जा रही है क्योंकि टीम इसी के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को परखने पर ध्यान देगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में होगा।
भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

