कैफ का BCCI के फैसले पर सवाल: रोहित से कप्तानी लेने पर कहा- जिसने 8 महीने में 2 ICC ट्रॉफी दिलाईं, उसे और वक्त देना था
Published:
3 min read

रोहित शर्मा वनडे कप्तान नहीं रहे, शुभमन गिल को मिली जिम्मेदारी, मोहम्मद कैफ ने फैसले पर जताई नाराजगी। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम और कप्तान का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान हटाकर शुभमन गिल को बना दिया हैं। रोहित को इस तरह से कप्तानी से हटाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।
कैफ ने कहा- जिस क्रिकेटर ने हमें 16 साल दिए, उसे हम बतौर कप्तान एक साल नहीं दे पाए। अब शुभमन टेकओवर करेंगे। जिस कप्तान ने 8 महीने में दो ICC ट्रॉफी दिलाई उनका नाम तक नहीं और अब शुभमन उन्हें टेकओवर करेंगे। गिल युवा है, नए हैं, अच्छे कप्तान बन सकते हैं, पर हर चीज में जल्दबाजी करने की जरूरत क्या है। कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर BCCI के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की।
रोहित की कप्तानी में 15 मैचों की जीतें
रोहित ने हिंदुस्तान को 16 साल दिए, हम उनको एक साल नहीं दे पाए। बतौर कप्तान 2023 से लेकर 2024 तक 16 ICC इवेंट मैचों में से उन्होंने 15 जीते, केवल 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार गए। वे चैम्पियंस ट्रॉफी के लास्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे, वहां से टीम को ट्रॉफी जिताई।
बड़प्पन दिखाया, रिटायरमेंट लिया
उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जहां भी इंडियन टीम जीती, ट्रॉफी उनके नाम रहा। उन्होंने बड़प्पन दिखाया कि वहां रिटायरमेंट ले लिया, कि चलो 2024 का वर्ल्ड कप जीत गए, अब नए प्लेयर्स को आने दो। थोड़ा दिन लाइमलाइट से बाहर रहे। कोई और आया, कप्तानी की, लेकिन जब प्लेयर आए, तो उनकी जगह चली गई।
रोहित ने खिलाड़ियों को सिखाया
हिंदुस्तान में एक्जाम्पल है कि जब तक आपका दौर चल रहा है उसको खींचते रहो। पर रोहित ने ऐसा काम नहीं किया। प्लेयर को बनाया, प्लेयर को सिखाया, संभाला, संवारा। अंडर प्रेशर वहां पर उनको बारीकियां बताई। इसके बावजूद हम उनको बतौर कप्तान एक साल नहीं दे सके। 2027 में वर्ल्ड कप है, लेकिन कप्तानी उनको नहीं दी। उन्हें हटा दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल वनडे सीरीज शेड्यूल:
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी

