रोहित को ODI कप्तानी से हटाया: हरभजन ने कहा- 6 से 8 महीने का टाइम मिलना था, कार्तिक बोले- रोहित ने टीम का माइंड सेट बदला
Published:
3 min read

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इसमें एक बड़ा बदलाव हुआ। रोहित शर्मा अब वनडे कप्तान नहीं रहेंगे। उनकी जगह शुभमन गिल को टीम की कमान दी गई। खबर आते ही पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इमोशनल हो गए।
आखिरी मौका मिलना चाहिए था
हरभजन ने एक इंटरव्यू में कहा- सबसे पहले शुभमन गिल को बधाई। उसने टेस्ट क्रिकेट में अच्छी कप्तानी की और अब वनडे में भी उसे मौका मिल रहा है। हालांकि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक आखिरी मौका मिलना चाहिए था। वह टीम इंडिया के अहम हिस्सा रहे हैं। शुभमन को कप्तानी देने के लिए 6-8 महीने रुका जा सकता था।
भज्जी ने कहा- हिटमैन का सफर बतौर कप्तान भले ही खत्म हो गया है, लेकिन बैटिंग में अब भी टीम इंडिया के अहम पिलर हैं।

रोहित दोस्ताना व्यवहार रखने वाले कप्तान थे
दिनेश कार्तिक ने X पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा- रोहित बहुत-बहुत शुक्रिया। आप एक शानदार कप्तान रहे। आप दोस्ताना व्यवहार रखने वाले कप्तान थे।
उन्होंने आगे लिखा- आपकी कप्तानी में टीम ने सीखा कि बड़े मैच पर कैसे जीता जाता है। रोहित ने कभी पीछे नहीं हटने दिया, हमेशा कहा – आगे बढ़ो, दबाव बनाओ। बैटिंग करके बताया कि सामने वाली टीम पर कैसे लीड ली जाती है और मैच कैसे सेट किया जाता है।
रोहित ने टीम इंडिया की कप्तानी बखूबी निभाई है। उन्होंने ICC टूर्नामेंट्स में टीम को जीत दिलाई है। 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी, 2024 T20I वर्ल्ड कप और 2025 की चैम्पियन ट्रॉफी में जीत दिलाई।

7 महीने से मैदान से दूर
टीम इंडिया ने 6 महीने से कोई वनडे सीरीज नहीं खेली है। ऐसे में रोहित को इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने का इंतजार भी लंबा हो गया। हांलाकि BCCI ने सबको हैरान कर दिया। हिटमैन को कप्तानी से हटाकर गिल को ODI की कमान सौंपी है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

