रोहित भाई 2027 का वर्ल्ड कप चाहिए...: अफगानिस्तान सीरीज के बीच फैन की डिमांड, हिटमैन का रिएक्शन वायरल, VIDEO
Published: Updated:
2 min read

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रैक्टिस सेशन के बाद जब रोहित ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तभी एक फैन ने जोर से कहा- रोहित भाई 2027 का वर्ल्ड कप चाहिए। इस पर रोहित ने मुस्कुराते हुए हाथ से इशारा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
39 साल के रोहित प्रैक्टिस खत्म होने के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे। तभी स्टैंड में मौजूद एक फैन ने उन्हें आवाज लगाते हुए यह डिमांड रखी। फैन की इस बात पर रोहित ने बिना रुके हाथ से जवाब दिया और आगे बढ़ गए।
रोहित ने अपने सादगी भरे अंदाज में जवाब दिया
रोहित का यह छोटा सा रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और रोहित के सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
फैन की यह मांग भी दिखाती है कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी अब भी रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम का अहम हिस्सा देखना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि 2027 वर्ल्ड कप में रोहित खेलेंगे या नहीं।

जनवरी 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। रोहित ने सीरीज के तीनों मुकाबलों में 26, 21 और 11 रन बनाए। फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन वनडे की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में रोहित ने 64 रन बनाए हैं।
धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में वह 16 बाॅल पर 16 रन बनाकर रनआउट हो गए थे, जबकि लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 39 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

