एक दिन में कुछ नहीं होता, कई साल लगते हैं: रोहित बोले- 2024 T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना आसान नहीं था; द्रविड़ को क्रेडिट दिया
Published:
3 min read

राहुल द्रंविड और रोहित शर्मा ने मिलकर 2024 T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
स्पोर्ट्स डेस्क .भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत को शानदार बताया। रोहित ने कहा- यह जीत एक दम से नहीं मिली, बल्कि कई साल की मेहनत और एक सोच पर काम करने का नतीजा है। उन्होंने राहुल द्रविड़ को जीत का क्रेडिट दिया
फियरलेस खेलना शुरू किया
CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स सेरेमनी में रोहित ने कहा- टीम ने कई बार कोशिश की थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने से रह रोहित ने जाते थे। 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद, टीम इंडिया ने अलग माइंड सेट के साथ खेलना शुरू किया और रिजल्ट मिले।
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने आगे कहा- हमने फियरलेस क्रिकेट खेलने का सोचा और यह अप्रोस सभी प्लेयर्स ने अडॉप्ट की। सिर्फ एक या दो प्लेयर के बल पर मैच नहीं जीते जाते, हमें टीम के तौर पर मैच जीतने होते हैं।

द्रविड़ को क्रेडिट
रोहित ने कहा- द्रविड़ और उन्होंने मिलकर एक सोच पर काम किया कि हर मैच को जीतना है। कोई भी मैच हल्के में नहीं लेना है। हमने हर मुकाबले के बाद नया सोचना शुरू किया। यही तरीका हमें लगातार जीत दिलाता गया। मुझे ऑस्ट्रेलिया जाना और वहां खेलना बहुत पसंद है। वहां की चुनौती अलग होती है, लेकिन मजा आता है।
2022 के बाद गेम चेंज किया
रोहित ने बताया कि 2022 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से 10 विकेट की हार के बाद टीम इंडिया का क्रिकेट खेलने का तरीका बदला है। हमें आगे और भी एग्रेसिव माइंड सेट के साथ खेलना होगा। इस प्रोग्राम में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी थे। उन्होंने कहा- रोहित अब कप्तान नहीं होंगे, लेकिन टीम में अलग रोल अदा करेंगे। गिल जैसे युवा खिलाड़ी उनके अनुभव से बहुत कुछ सीख सकेंगे। रोहित ने इंडियन क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।

शुभमन गिल को मिली कप्तानी
रोहित T20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वो सिर्फ वनडे खेलते हैं। लेकिन अब ODI में भी कप्तानी गिल को दे दी गई है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि ये फैसला 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखकर लिया गया है।
टीम इंडिया ने 6 महीने से कोई वनडे सीरीज नहीं खेली है। ऐसे में रोहित को इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने का इंतजार भी लंबा हो गया है। यह इंतजार 19 अक्टूबर में खत्म होगा। तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी। रोहित ने हाल ही में यो-यो और ब्रोंको टेस्ट भी पास किया है।
रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI रिकॉर्ड
मैच: 46
रन : 2407
सेंचुरी: 8
फिफ्टी : 9

ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।

