रोहित की नई Lamborghini Urus का नंबर 3015: मिस्ट्री सॉलव्ड- बेटी का जन्म 30 दिसंबर, बेटे की बर्थ डेट 15; इनका जोड़ 45, ये RO-HIT का जर्सी नंबर
Published:
3 min read

रोहित शर्मा की पुरानी कार का नंबर 264 था। यह उनके ODI कॅरियर की बेस्ट इनिंग है। ( फाइल )
रोहित शर्मा के गैराज में नई लग्जरी कार आ चुकी है। मुंबई में कुछ दिन पहले ही उन्हें लाल रंग की Lamborghini Urus डिलिवर हुई। इस कार का नंबर प्लेट 3015 है। फैन्स ने इसे फौरन डिकोड भी कर लिया। इससे पहले रोहित ने पुरानी Lamborghini Urus एक स्पॉन्सर्ड कॉन्टेस्ट के विनर को वादे के मुताबिक गिफ्ट की थी।
3015 दरअसल हिटमैन के दोनों बच्चों की डेट ऑफ बर्थ का कॉम्बिनेशन है। इन दोनों अंकों को जोड़ने पर 45 होता है। ये रोहित का जर्सी नंबर है। उनकी बेटी समायरा की बर्थ डेट 30 दिसंबर है। बेटा आहान 15 नवंबर को पैदा हुआ था। रोहित की पुरानी कार का नंबर 264 था, जो उनके ODI कॅरियर की बेस्ट इनिंग है। इस नई कार की एक्स-शोरूम प्राइस करीब 4.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रोहित ने आखिरी मैच इस साल IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। उम्मीद है कि वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे। हालांकि, अटकल यह भी हैं कि यह उनके इंटरनेशनल कॅरियर का आखिरी ODI असाइनमेंट हो सकता है।
बांग्लादेश सीरीज रद्द
अगस्त में होने वाली बांग्लादेश वनडे सीरीज रद्द हो चुकी है और अब भारत का अगला वनडे दौरा 19 से 25 अक्टूबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित और कोहली वनडे खेलते रहेंगे या नहीं, यह अभी पूरी तरह अनुमान का विषय है।
भारतीय क्रिकेट की कहानियां अक्सर खिलाड़ियों के कॅरियर से जुड़ी होती हैं और इस समय चर्चा इसी पर है कि क्या 83 वनडे शतक और 25,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले ये दोनों खिलाड़ी अक्टूबर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे, जब उनकी उम्र (रोहित) 39 और (विराट) 40 साल होगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज
19 अक्टूबर – पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर – दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर – तीसरा वनडे, सिडनी
रोहित का ODI कॅरियर
मैच: 273, रन: 11168, औसत: 48.76, सेंचुरी: 32, फिफ्टी: 58
कोहली का ODI कॅरियर
मैच: 302, रन: 14181, औसत: 57.88, सेंचुरी: 51, फिफ्टी: 74

