रोहित भी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं: कोहली पहले ही बाहर; हिटमैन को फिटनेस साबित करने की शर्त पर टीम में रखा गया
Published:
2 min read

रोहित ने आखिरी वनडे इसी साल 18 जनवरी को खेला था। यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में हुआ था, जिसमें रोहित ने 13 बॉल पर 11 रन बनाए थे। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन ODI की घरेलू सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 6 जून से होगा। इसके बाद ODI सीरीज होगी। इससे पहले ही विराट कोहली चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी ODI सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
वैसे रोहित को स्क्वॉड में शामिल किया गया था, तभी क्लियर कर दिया गया था कि उन्हें सीरीज में खेलने के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। रोहित को IPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी की शिकायत हुई थी। इसके चलते उन्होंने कुछ मैच भी नहीं खेले थे।
रोहित रिकवरी के लिए COE नहीं पहुंचे
फिलहाल, BCCI की ओर से रोहित की चोट को लेकर कोई भी स्पष्ट बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ना ही रोहित ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट की है।
चोट के बाद प्लेयर्स को रिकवरी और टीम में वापसी के लिए COE में जाना होता है। रोहित को पहले ही क्लीयरेंस लेने के लिए CoE को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
रोहित ने आखिरी वनडे इसी साल 18 जनवरी को खेला था। यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में हुआ था, जिसमें रोहित ने 13 बॉल पर 11 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड यह मैच 41 रन से जीती थी।

पंड्या रिकवरी के लिए COE पहुंचे
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है, लेकिन उनके लिए भी फिटनेस साबित करने की शर्त है। पंड्या पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।
इसी वजह से वे IPL 2026 के कुछ मैच भी नहीं खेले थे। हालांकि वे COE में रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। फिलहाल, उनकी फिटनेस पर भी कोई अपडेट नहीं आया है।
भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

