बर्मिंघम में रोहित शर्मा का क्रेज: फैंस ने हिटमैन को घेरा, श्रेयस और शिवम बॉडीगार्ड की तरह दिखे; VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीम के बीच 14 जुलाई से 3 मैच की ODI सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच बर्मिंघम में घूमने निकले रोहित शर्मा को देखकर फैंस की भारी भीड़ जुट गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रेसय अय्यर और शिवम दुबे आगे चलते हुए बॉडीगार्ड की तरह नजर आए।
रोहित- श्रेयस और शिवम बर्मिंघम में घूमने निकले थे
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित बर्मिंघम में श्रेयस और शिवम के साथ से घूमने निकले थे। उन्हें देखकर बड़ी संख्या में फैंस आसपास इकट्ठा हो गए। हर कोई रोहित के करीब जाकर उनसे मिलने और फोटो लेने की कोशिश करने लगा। देखते ही देखते इतनी भीड़ हो गई कि आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।
ऐसे में श्रेसय अय्यर और शिवम दुबे रोहित के आगे चलने लगे और भीड़ के बीच उनके लिए रास्ता बनाने लगे। यह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों रोहित शर्मा के सिक्योरिटी गार्ड बन गए हों।
3 मैच में 143 रन बनाए थे
रोहित ने आखिरी ODI जून 2026 में खेला था। अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के 3 मैचों में रोहित ने 143 रन बनाए थे।
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत मंगलवार, 14 जुलाई 2026 से होगी। हाल ही में दोनों टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसे इंग्लैंड ने 4-0 से जीती।
ODI सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई – एजबेस्टन, बर्मिंघम
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई – सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई – लॉर्ड्स, लंदन

