ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए रोहित ने वजन घटाया: अभिषेक नायर बोले- एयरपोर्ट की वायरल तस्वीरों से शुरू हुई ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी
Published:
2 min read

रोहित शर्मा 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा जबरदस्त बदलाव के साथ मैदान में वापसी कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। कोच और करीबी साथी अभिषेक नायर ने बताया कि रोहित ने एयरपोर्ट पर ली गई तस्वीरों के बाद हुई ट्रोलिंग के कारण ही फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया।
12 हफ्ते फिटनेस पर काम किया
भारत के पूर्व कोच अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- हमने सोचा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे लिए हमारे पास 12 हफ्ते हैं, तो क्यों न कुछ नया किया जाए। न केवल फिटनेस पर काम किया जाए बल्कि उसमें सुधार भी लाया जाए। ऐसा ट्रांसफार्म जिससे रोहित खुद को शीशे में देखकर फिट और फुर्तीला महसूस करें।
नायर ने कहा- रोहित की एयरपोर्ट वाली कुछ तस्वीरें बहुत वायरल हुई थीं। इनमें उन्हें बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया गया था। इसी के बाद ट्रांसफार्मेशन का यह दौर शुरू हुआ।
नायर ने आगे कहा- कप्तानी चले जाने के बावजूद रोहित का खेलने का तरीका नहीं बदलेगा। वो हमेशा टीम को पहले रखेगा चाहे वो कप्तान हों या नहीं, उनका मकसद हमेशा टीम को जीताना ही रहेगा।

एयरपोर्ट की तस्वीरों से शुरू हुई बात
9 अगस्त 2025 को रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। यह तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की थी। फैमिली के साथ पिकनिक मनाकर लौटते वक्त क्लिक की गई इस तस्वीर में उनकी टमी नजर आ रही थी। इस तस्वीर पर उन्हें खूब ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।
इसके ठीक दो महीने बाद जब रोहित नजर आए तो वह पूरी तरह बदले हुए थे। उनका वजन 10 किलोग्राम तक कम हो चुका था। वह पूरी तरह से फिट नजर आए थे।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 ODI और 5 T20I खेलेगी। सीरीज का आगाज वनडे मुकाबलों से होगा। पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच पर्थ स्टेडियम में होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। रोहित शर्मा पूरे 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे।

