रोहित शर्मा के पास Tesla से लेकर Lamborghini तक कलेक्शन: हिटमैन के गैराज में शामिल हैं ये 5 लग्जरी कार; PHOTO
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के बैटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) न केवल क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं, बल्कि रियल लाइफ में लग्जरी और स्पीड के भी बेहद शौकीन हैं। हिटमैन का कार कलेक्शन (Rohit Sharma Car Collection) किसी का भी दिल जीत सकता है। उनके गैराज में इलेक्ट्रिक SUV से लेकर हाई-परफॉर्मेंस सुपर SUV और लग्जरी सेडान तक कई करोड़ रुपये की गाड़ियां मौजूद हैं।
आइए जानते हैं रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में शामिल 5 सबसे महंगी और प्रीमियम कारों के बारे में……
1. टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y)

रोहित शर्मा के गैराज में हाल ही में एंट्री करने वाली Tesla Model Y एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV है।
- खासियत: यह कार सिंगल चार्ज में करीब 661 किमी तक की रेंज देती है।
- फीचर्स: इसमें एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स और हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
2. लेम्बोर्गिनी उरुस SE (Lamborghini Urus SE)

रोहित शर्मा के कलेक्शन की सबसे महंगी कार Lamborghini Urus SE है।
- खासियत: इसमें पावरफुल ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो जबरदस्त स्पीड और परफॉर्मेंस देता है।
- स्पेशल नंबर '3015': इस कार की सबसे खास बात इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 3015 है। यह नंबर रोहित की जर्सी नंबर (45/30) और उनके बच्चों की बर्थ डेट से स्पेशल कनेक्शन है।
3. मर्सिडीज-बेंज S350d (Mercedes-Benz S350d)

सवारी में कम्फर्ट और लग्जरी की बात हो तो Mercedes-Benz S350d का नाम सबसे ऊपर आता है।
- खासियत: यह रोहित शर्मा के कलेक्शन की सबसे प्रीमियम सेडान कारों में से एक है, जिसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।
- फीचर्स: इसमें लग्जरी इंटीरियर, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।
यह भी पढ़े: झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया: पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 Kg उठाकर ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी ने की तारीफ
4. बीएमडब्ल्यू एम5 (BMW M5)

स्पीड और स्पोर्ट्स लुक पसंद करने वाले रोहित के पास BMW M5 भी मौजूद है।
- परफॉर्मेंस: यह हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी सेडान लगभग 717 हॉर्सपावर (hp) की पावर जनरेट करती है।
- फीचर्स: इसमें स्पोर्ट्स कार जैसी स्पीड के साथ-साथ एडवांस इंफोटेनमेंट और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है।
5. लैंड रोवर रेंज रोवर HSE LWB (Range Rover HSE LWB)

ऑफ-रोडिंग और लंबे सफर के लिए रोहित शर्मा के पास Land Rover Range Rover HSE (Long Wheelbase) है।
- खासियत: यह SUV अपने बड़े केबिन स्पेस, कम्फर्ट और एडवांस टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम के लिए जानी जाती है।
- परफॉर्मेंस: यह कार हर तरह के रास्तों (Off-road) पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में कैपेबल है।

