रोहित शर्मा चीजे भूलने की आदत के लिए मशहूर: एयरपोर्ट पर भूल गए एयरपॉड्स का केस, स्टाफ ने लौटाया; वीडियो वायरल
Published:
3 min read

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया के ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी बैटिंग के साथ-साथ अपनी भूलने की आदत के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मजेदार वाकया सामने आया, जिसमें वह टीम बस में अपना AirPods केस भूल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर हुआ यह किस्सा
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर जाते समय जब टीम बस से एयरपोर्ट पहुंची। उन्होंने अपने कानों में AirPods लगाए हुए थे, लेकिन केस बस में ही भूल गए। जैसे ही टीम एयरपोर्ट में दाखिल हुई। टीम के एक सपोर्ट स्टाफ मेंबर ने उन्हें वह केस लाकर दिया। रोहित ने मुस्कुराते हुए केस वापस लिया और स्टाफ को धन्यवाद कहा। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
फैंस ने इस वीडियो पर दिल खोलकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने इसे "क्लासिक रोहित बिहेवियर" बताया, क्योंकि रोहित अक्सर अपनी चीजे भूल जाते हैं। कुछ फैंस ने मजाक में लिखा कि रोहित मैदान पर तो हर गेंद का हिसाब रखते हैं, लेकिन अपनी चीजें रखने में थोड़े लापरवाह हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा-रोहित बाॅल को गाउंड को बाहर भेजना कभी नहीं भूलते।”
एक और फैन ने लिखा, 'रोहित शर्मा हर समय 'डैड मोड' में रहते हैं। अब बस यह देखना बाकी है कि एक दिन टीम बस पार्क करके भूल न जाएं।'
फैंस ने रोहित की इस आदत पर मीम्स भी बनाए। किसी ने कहा कि यह उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन चुका है,तो किसी फैन ने कहा कि रोहित की भूलने की आदत उसे बहुत रिलेटेबल है। कई फैंस ने इस बात पर भी हंसी उड़ाई कि रोहित कानों में AirPods लगाए हुए थे, इसलिए उन्हें केस की कमी का एहसास ही नहीं हुआ।
रोहित पहले भी ऐसा कर चुके है
यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले विराट कोहली ने गौरव कपूर के ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में कहा था कि रोहित जितनी चीजें मिस करता है। उतना कोई नहीं भूलता, जैसे आईपैड, मोबाइल छोड देता है। उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।
इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान भी उनसे एक मजेदार गलती हो गई थी। टॉस के लिए जब रोहित मैदान पर आए, तो वह अपनी जेब में रखा सिक्का भूल गए और मैच रेफरी से सिक्का मांगने लगे। यह देखकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

