RISING STAR ASIA CUP: जितेश कप्तान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा; पहला मैच UAE के खिलाफ
Published:
2 min read

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए इंडिया A का पहला मैच 14 नवंबर को UAE से होगा
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए इंडिया A टीम का ऐलान किया। वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका मिला है। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से दोहा (कतर) में खेला जाएगा।
जितेश कप्तान होंगे
टीम की कमान जितेश शर्मा को सौंपी गई है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही T20I सीरीज का हिस्सा हैं।जितेश विकेटकीपर-बैटर हैं। वह इस यंग टीम को आगे लेकर जा सकते हैं। इस टीम में पंजाब किंग्स के यंग बैटर प्रियांश आर्या को भी जगह मिली है। उन्होंने IPL 2025 में परफॉर्मेंस दी थी।
नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा और अभिषेक पोरेल भी टीम का हिस्सा हैं और ये सभी पंजाब किंग्स से खेलते हैं। इन्होंने IPL में अपनी पहचान बनाई है। ये खिलाड़ी अब भारत A की ओर से एशिया कप में दम दिखाने को तैयार हैं। इस इवेंट में वैभव सूर्यवंशी भी नजर आएंगे।

2024 में अफगानिस्तान ने ट्रॉफी जीती थी
पिछले साल (2024) का राइजिंग स्टार्स एशिया कप अफगानिस्तान A ने जीता था। उन्होंने फाइनल में श्रीलंका A को हराया था। उस समय भारत A की कप्तानी तिलक वर्मा ने की थी। टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से हार गई थी।
भारत ए टीम: जितेश शर्मा (कप्तान एवं विकेटकीपर), नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा और आशुतोष शर्मा।
स्टैंडबाय: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियान, समीर रिजवी और शेख रशीद।

इस इवेंट के ग्रुप
ग्रुप A- श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग
ग्रुप B - भारत ,पाकिस्तान, ओमान और UAE
14 से शुरुआत
भारत का पहला मैच UAE से 14 नवंबर को होगा।16 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। आखिरी लीग मैच 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेला जाएगा। फाइनल 23 नवंबर को होगा।

