गैर जिम्मेदाराना शॉट पर घिरे पंत: स्टेन ने कहा- पंत का शाॅट सिलेक्शन गलत, कप्तान को जिम्मेदारी लेना चाहिए
Published:
3 min read

पंत ने दूसरे सेशन की शुरुआत में अपना विकेट आसानी से दे दिया। मार्को यानसन की बाॅल पर उन्होंने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। बॉल ने बैट का बाहरी और मोटा किनारा लिया और सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली गई। उन्होंने 8 बॉल में 7 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया मुश्किल में नजर आई। टीम के स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत से लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखकर फैन्स और पूर्व क्रिकेटर्स हैरान रह गए। साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी पंत के इस शॉट को “ब्रेन फेड” बता दिया।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन की सुबह भारत की हालत अच्छी नहीं थी। शुरुआती सेशन में टीम ने जल्दी-जल्दी राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल के विकेट गंवा दिए। सबकी उम्मीदें कप्तान पंत पर टिकी थीं कि वो टीम को संभालेंगे।
टीम को लेकर नहीं सोचा
पंत ने दूसरे सेशन की शुरुआत में अपना विकेट आसानी से दे दिया। मार्को यानसन की बाॅल पर उन्होंने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। बॉल ने बैट का बाहरी और मोटा किनारा लिया और सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली गई। अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया। इसके बावजूद भी पंत ने DRS की मांग की। रिव्यू में दिखा कि गेंद बैट से लगी है और वो बिल्कुल साफ आउट हैं। उन्होंने 8 बॉल में 7 रन बनाए।
स्टेन ने x पर लिखा
पंत के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा- ये तो एकदम ब्रेनफेड शॉट था। उनका मानना था कि ऐसे मुश्किल हालात में टीम के कप्तान को जिम्मेदार बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन पंत ने बिना सोच-समझकर शॉट खेल दिया।
टीम इंडिया 201 पर ऑलआउट
भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका को 288 रन की लीड मिली थी। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 58 और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 22 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। स्पिनर साइमन हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला।
पहली पारी में अफ्रीकी के 489 रन
गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए। स्पिन ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी 109 और मार्को यानसेन ने 93 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप हुई। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 49, काइल वेरेन ने 45 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए।भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।
अफ्रीका को 314 रन की लीड मिली
अफ्रीकी टीम ने फॉलोऑन नहीं खिलाया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बगैर विकेट गंवाए 26 रन बनाकर कुल लीड 314 रन की कर ली है।

