ऋषभ पंत का रिहैब शुरू: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी का टारगेट
Published:
3 min read

ऋषभ को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान पैर में इंजरी हो गई थी। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऋषभ पंत मैदान में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। पंत ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उनकी नजरें अक्टूबर में होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज पर हैं।
पंत की हालत पहले से बेहतर है। उनके पैर का प्लास्टर उतर चुका है। अब वे बिना सपोर्ट या बैसाखियों के चलने में लगे हैं। यह जानकारी ESPNcricinfo की रिपोर्ट में दी गई है।
ट्रेनिंग शुरू
पंत ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वह बेंगलुरु में BCCI के (COE) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।
होम सीरीज वापसी संभव
पंत का टारगेट अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की होम सीरीज में वापसी करना है। पहला टेस्ट अहमदाबाद में 2 अक्टूबर को शुरू होगा। दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली पंत का घरेलू मैदान भी है। फैंस को उम्मीद है कि वे इस मैच में जरूर खेलेंगे।
माइंड सेट अलग
पंत की वापसी भारतीय टीम के लिए बहुत अहम है? पंत सिर्फ विकेटकीपर हीं नहीं, बल्कि एग्रेसिव माइंड सेट वाले बैटर हैं। उनके फैंस, टीम और कोचिंग स्टाफ सभी को उम्मीद है कि वो जल्दी ही फिट होकर वापसी करेंगे।
मैनचेस्टर टेस्ट में लगी चोट
27 साल के ऋषभ पंत को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान पैर में इंजरी हो गई थी। यह चोट उन्हें उस समय लगी जब उन्होंने इंग्लैंड के बाॅलर क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की।चोट लगने के बाद भी पंत ने हिम्मत नहीं हारी। अगली ही सुबह वे फिर से बैटिंग करने मैदान पर उतरे और फिफ्टी लगाई।

क्रिस वोक्स ने पंत से मांगी माफी
पांचवें मैच में एक बाउंड्री बचाने के चक्कर में वोक्स के कंधे पर चोट लग गई थी। वोक्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि टेस्ट मैच के बाद पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो पोस्ट की थी। इसमें सैल्यूट इमोजी थी। वोक्स ने जवाब में पंत को शुक्रिया करते हुए कहा - आपके प्यार के लिए थैंक्यू। उम्मीद है, पैर अब ठीक होगा।
इसके बाद पंत ने वोक्स को एक वॉइस मैसेज भेजा। इसमें लिखा था - उम्मीद है आपकी रिकवरी बढ़िया चल रही होगी, फिर कभी ग्राउंड पर मिलते हैं। इस पर वोक्स ने कहा - मैंने माफी मांगी। मेरी बॉल से ही आपके पैर में इंजरी हुई। मैं आपकी हिम्मत को सलाम करता हूं। आप वॉरियर हो।

