इंग्लैंड Vs भारत मैनचेस्टर टेस्ट: गंभीर बोले- पंत के जज्बे को सलाम, वो नेक्स्ट जेनरेशन के लिए मिसाल
Published:
2 min read

भारतीय कोच गंभीर ने कहा- मैं कभी एक प्लेयर की बात नहीं करता। हालांकि, पंत ने जो किया वह बहुत खास है।
भारतीय टेस्ट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को सराहा है। गंभीर ने एक वीडियो मैसेज में कहा- इस टेस्ट टीम की नींव पंत के योगदान पर टिकी रहेगी। यह वीडियो BCCI ने जारी किया है। गंभीर ने कहा कि पंत ने न सिर्फ टीम को मोटिवेट किया, बल्कि नेक्स्ट जनरेशन के लिए भी मिसाल कायम की है।
पंत इंजरी होने के बाद भी बैटिंग करने आए
मैनचेस्टर टेस्ट में पंत इंजरी के बाद भी बैटिंग करने आए और हाफ सेंचुरी बनाई। सभी ने उनके जज्बे को सलाम किया। गंभीर ने कहा- मैं कभी एक प्लेयर की बात नहीं करता। हालांकि, पंत ने जो किया वह बहुत खास है। उससे सिर्फ ये ड्रेसिंग रूम ही नहीं, बल्कि पूरी यंग जेनरेशन सीखेगी यह एक ऐसी पारी थी, जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी।
देश से बढ़कर कुछ नहीं
मैनचेस्टर टेस्ट के बाद पंत ने भी मीडिया से बातचीत की। कहा- टीम पहले है, बाकी सब बाद में। चोट तो लगती रहती है। मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार था। मेरा मकसद सिर्फ टीम को जीत दिलाना था। पर्सनल रिकॉर्ड कोई मायने नहीं रखता। देश के लिए खेलना ही बड़ी बात है। जब पूरा देश आपके साथ हो तो जज्बा दोगुना हो जाता है।
वॉशिंगटन सुंदर ने भी पंत की तारीफ की। कहा- उसका पैर काफी सूज गया था, फिर भी उसने बल्लेबाजी की। यह बहुत बड़ी बात है। पंत ने इस सीरीज में दो शतक और 3 फिफ्टी लगाईं। उन्होंने 7 पारी में 68.42 के एवरेज से 479 रन बनाए।
धोनी से आगे पंत
पंत अब धोनी को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
तेंदुलकर - एंडरसन टॉफी
भारत और इंग्लैंड सीरीज अभी जारी है।चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे है। आखिरी मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31 जुलाई से खेला जाएगा।

