जल्द फिट होकर वापसी करूंगा: आखिरी टेस्ट से बाहर होने के बाद पंत का फैंस को मैसेज- आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया
Published:
3 min read

पंत ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कंफर्म किया कि दाहिने पैर में फ्रैक्चर ठीक होने के बाद वह रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। (फोटो क्रेडिट :सोशल माडिया)
ऋषभ पंत ने पैर की चोट पर अपडेट दिया है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट से बाहर होने के बाद पंत ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बैटर ने यह भी कन्फर्म किया कि उनके दाहिने पैर में फ्रेक्चर हैं और इसके ठीक होने के बाद वो रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।
पेशेंस जरूरी, फैंस का शुक्रिया
पंत ने लिखा- मुझे जो प्यार और बधाई मिल रही हैं, उनके लिए सभी का आभार। यह मेरे लिए बहुत बड़ी स्ट्रैंथ है। मैं रिहैबिलिटेशन तब शुरू करूंगा जब फ्रैक्चर ठीक हो जाएगा। धीरे इस प्रॉसेस को फॉलो कर रहा हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे गर्व वाला दौर है। जल्द ही वापस आकर वही करने का इंतजार है, जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।
6 हफ्ते के लिए बाहर
पंत को मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के पहले दिन बैटिंग करते हुए 37 रन पर क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के दौरान पैर पर चोट लग गई थी। दर्द के चलते वो मैदान पर गिर गए थे। उन्हें गोल्फ कार्ट से बाहर ले जाया गया। स्कैन में फ्रैक्चर कंफर्म हुआ। अब वो 6 से 8 हफ्ते क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे।
हैरानी की बात ये रही कि चोट के बावजूद पंत अगले दिन बल्लेबाजी करने के लिए लौटे। वह लड़खड़ाते और तकलीफ में दिख रहे थे, लेकिन उन्होंने न सिर्फ अपनी फिफ्टी पूरी की, बल्कि भारत को 350 रन के पार पहुंचाने में मदद की। अगर जरूरत पड़ती तो वह दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी को तैयार थे, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा मैच ड्रॉ करा दिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को कंफर्म किया कि पंत फाइनल और पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे, जो 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। बोर्ड ने कहा - BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रखेगी और टीम उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है। पंत की जगह एन. जगदीशन या ध्रुव जुरेल लेंगे।
उंगुली में भी चोट लगी थी
इस सीरीज में पंत भारत के सबसे बेस्ट परफॉर्मर में रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में 479 रन बनाए, जिसमें हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में दो शतक शामिल हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में भी पंत पहली पारी में उन्हीं के साथी जसप्रीत बुमराह की गेंद हाथ पर लगने से चोटिल हो गए थे। उन्होंने 74 रन की पारी खेली।
पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल आखिरी टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे। सिलेक्टर्स ने नारायण जगदीशन को भी पंत की जगह स्क्वाड में शामिल किया है।

