क्या 2026 बनेगा रिंकू सिंह का साल: क्या भारत की T20 टीम में मिडिल ऑर्डर में फिनिशर का रोल अदा कर पाएंगे, T20I वर्ल्ड कप में मिली जगह
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रिंकू सिंह ने T20 क्रिकेट में कई बार अपनी काबिलियत दिखाई है। लेकिन लगातार मौके न मिलने और खराब फॉर्म उनके रास्ते में रुकावट बनती रहा। अब 2026 का T20I वर्ल्ड कप रिंकू सिंह के लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है। यहां वह खुद को साबित कर सकते हैं और भारतीय T20 टीम में पक्की जगह बना सकते हैं।
3 साल से टीम से अंदर बाहर होते रहे
पिछले 3 साल में रिंकू और T20 क्रिकेट का रिश्ता कुछ ऐसा रहा है, जिसमें कभी उम्मीद जगी तो कभी निराशा मिली। जब भी ऐसा लगा कि रिंकू अब टीम में जम जाएंगे, तभी कुछ न कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें पीछे हटना पड़ा।

2023 का IPL रिंकू के लिए यादगार रहा, लेकिन उसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली। 2024 के IPL में उन्होंने 11 पारियों में सिर्फ 168 रन बनाए। 2025 में फार्म में थोड़ा सुधार दिखा। हालांकि फिर भी वह पुराने जैसे रिंकू नजर नहीं आए। पिछले 2 साल IPL सीजन में रिंकू कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।
28 पारी में 1 भी फिफ्टी नहीं
IPL में पिछले 28 मैचों से वह 1 भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। इससे पता चलता है कि T20 क्रिकेट में फॉर्म कितनी जल्दी बदलती है। घरेलू क्रिकेट में भी उनकी मुश्किलें जारी रहीं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 172 रन बनाए। T20 इंटरनेशनल मैचों में भी इस साल उनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा।

T20 वर्ल्ड कप उम्मीद की किरण
इन सबके बावजूद रिंकू को बड़ा मौका मिला है। पहली बार उन्हें भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। 2024 में वह सिर्फ रिजर्व खिलाड़ी थे, लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया।अब यह वर्ल्ड कप उनके लिए खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच है। अगर वह बिना दबाव के खेलें और अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करें तो वह फिर से फिनिशर बन सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज
वर्ल्ड कप से पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज सिर्फ आम सीरीज नहीं है। बल्कि टीम मैनेजमेंट को वर्ल्ड कप से पहले टीम चेक करनी है। किस प्लेयर को किस पोजीशन पर खिलाना है और ऐसी ही कई बातें। जितेश शर्मा के टीम में न होने से रिंकू के लिए मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने का रास्ता साफ है। अगर वह इस T20I सीरीज में वह अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं तो टीम में जगह नहीं कंफर्म हो जाएगी।

