कोहली की सेंचुरी से टेबल टॉपर बनी बेंगलुरु: कोलकाता को 6 विकेट से हराया; विराट प्लेयर ऑफ द मैच
Published:
2 min read

कोहली अब IPL में 9000 से ज्यादा रन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने 279 मैचों में 9 शतक और 66 अर्धशतकों की बदौलत 9145 रन बनाए हैं।(फोटो सोर्स;IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली का पुराना अंदाज देखने को मिला। रायपुर में खेले गए मैच में RCB ने KKR को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो रहे विराट कोहली ने शतक लगाते हुए टीम को आसान जीत दिला दी। खास बात ये रही कि पिछले दो मैचों में विराट बिना खाता खोले आउट हुए थे, लेकिन इस बार उन्होंने मैदान पर उतरते ही आलोचकों को करारा जवाब दिया।
रघुवंशी ने 71 रन की पारी खेली
बारिश की वजह से मैच थोड़ी देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी चुनी। KKR की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बना दिए। शुरुआत में टीम को फिल एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संभलकर खेलते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रहाणे 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एलन ने 18 रन बनाए। इसके बाद युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और 71 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ रिंकू सिंह आखिर तक डटे रहे और 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत KKR ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। RCB की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम को 1-1 विकेट मिला।
विराट ने मैच विनिंग नोक खेली
193 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत ठीक रही, लेकिन जैकब बेथेल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने पूरी जिम्मेदारी ले ली। विराट ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए उनके साथ देवदत्त पडिक्कल ने और 39 रन जोड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने 11 रन बनाए जबकि टिम डेविड ज्यादा देर टिक नहीं सके। KKR की तरफ से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। RCB ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कोहली को ऑफ द मैच मिला
इस जीत के साथ RCB ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टाॅप पर बनी हुए है। वहीं KKR की लगातार चार मैचों से चली आ रही जीत की लय टूट गई। कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

